Sensex Today: सेंसेक्स पहली बार 70,048 पर पहुंचा, निफ्टी भी 21,019 के हाई लेवल पर

Sensex Today: शेयर बाजार आज सोमवार (11 दिसंबर) को एक बार फिर नई सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 70 हजार के पार निकल गया और 70,048 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी ने भी 21,019 का स्तर छुआ. इससे पहले शुक्रवार (8 दिसंबर) को भी शेयर बाजार अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। आज सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 69,925 पर खुला। निफ्टी भी 82 अंक बढ़कर 20,965 पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 बढ़त में और 13 गिरावट में रहे।
1990 में बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 1,000 का आंकड़ा छुआ
25 जुलाई 1990 को बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 1,000 का आंकड़ा पार किया। 1 हजार से 10 हजार (6 फरवरी 2006) तक पहुंचने में लगभग 16 साल लग गए। लेकिन 10 हजार से 70 हजार तक का सफर महज 17 साल में पूरा हो गया। वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत, एशिया में मजबूती रही है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही। एसएंडपी 500 इंडेक्स लगातार छठे हफ्ते बढ़ा और इस साल नई ऊंचाई पर पहुंच गया। लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद क्रूड में रिकवरी आई है। कीमत 2 फीसदी से अधिक बढ़कर लगभग डालर 76 हो गई।
Sensex opens at record high, crosses 69,000 pic.twitter.com/BYBflwwUfc
— ANI (@ANI) December 11, 2023
शुक्रवार को बाजार उच्चतम स्तर पर पहुंचा
इससे पहले शुक्रवार (8 दिसंबर) को शेयर बाजार अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 69,893.80 का स्तर छुआ, जबकि निफ्टी ने 21,006.10 का स्तर छुआ. हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स 303.91 अंक बढ़कर 69,825.60 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 68.25 अंक बढ़कर 20,969.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयरों में तेजी रही जबकि 11 शेयरों में गिरावट रही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS