Share Market Update : 300 अंकों से अधिक चढ़कर सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, निफ्टी 13,200 के पार

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी हुई, जिसके साथ ही सूचकांक ने नई ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति जैसे बड़े शेयरों ने बाजार को मजबूती दी। बीएसई सेंसेक्स 44,953.01 के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद खबर लिखे जाने तक 176.87 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 44,794.91 पर था। इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 59.05 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,172.80 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले निफ्टी ने 13,216.60 के उच्चतम स्तर को छुआ। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा मारुति, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एचसीएल टेक और एसबीआई बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टीसीएस, भारती एयरटेल और एमएंडएम में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 37.40 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,618.04 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 4.70 अंक या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,113.75 पर बंद हुआ।
रिकॉर्ड बढ़त के साथ हुई कारोबार की शुरुआत
बाजार में कारोबार की शुरुआत रिकॉर्ड बढ़त के साथ हुआ। सुबह सेंसेक्स 283.02 अंक ऊपर 44,902.02 पर और निफ्टी 101.55 अंक ऊपर 13,215.30 पर खुला। हालांकि कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 44,953.01 और निफ्टी ने 13,216.60 के स्तर पर छुआ। दोनों इंडेक्स का यह इंट्राडे में हाइस्ट लेवल है। इससे पहले 25 नवंबर को सेंसेक्स ने 44,825.37 और निफ्टी ने 13,145.85 के स्तर को टच किया था। गुरुवार को BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी पहली बार 178.13 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 32 महीने बाद एख बार फिर 20,000 के स्तर पर पहुंचा। यह 20,144.85 पर कारोबार कर रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS