Sunday Special: E-Shram कार्ड बनवाने पर मिलते हैं कई लाभ, जानिए आप कैसे कर सकते हैं सेल्फ रजिस्ट्रेशन?

देशभर के सभी गरीब मजदूर परिवारों (Poor Working Families) के लिए सरकार ने ई-श्रमिक योजना (E-Shramik Yojana) को शुरू किया है। जिसके तहत गरीब मजदूर परिवार को ई-श्रम कार्ड (E-Shram Card) दिया जाता है। यहां उन्हें अपने कौशल के आधार पर रोजगार (Employment) भी दिया जाता है। साथ ही सरकार की अन्य सरकारी लाभों (Government Schemes) का भी फायदा मिलता है। जब से इस योजना की शुरुआत की गई है तब से ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ रहे हैं तो जुड़ने के लिए तैयार हैं।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ई-श्रम योजना 2022 का भी शुभारंभ कर दिया है। ऐसे में जो लोग अब तक इस योजना से जुड़कर लाभ नहीं उठा सके हैं, उनके लिए एक बेहतरीन मौका है। अगर आप भी ई- श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप सेल्फ रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। आज हम आपको ई-श्रमिक योजना में रजिस्ट्रेशन करने का तरीका बताने के साथ इससे संबंधित अन्य जानकारी भी बताने जा रहे हैं, आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं...
क्या है ई-श्रम कार्ड का मुख्य उद्देश्य?
ई-श्रम कार्ड को प्रवासी श्रमिक, निर्माण श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, प्लेटफार्म श्रमिक और कृषि श्रमिक आदि सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तक पहुंचना है। इस पोर्टल के जरिए केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण किया जा सकेगा। इसका उद्देश सामजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन में सुधार करना है। ई-श्रम पोर्टल में जुड़े श्रमिकों को उनके कौशल के आधार पर काम दिया जाता है।
ई-श्रम कार्ड होने पर मिलेंगे ये लाभ?
- 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
- सभी श्रमिक योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
- पेंशन योजना का भी लाभ मिल सकता है।
- हेल्थ ट्रीटमेंट में आर्थिक मदद मिलेगी।
- मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद मिलेगी।
- पढ़ाई कर रहे बच्चों की आर्थिक मदद की जाएगी।
- सभी तरह की कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा।
- गर्भवती महिलाओं को बच्चों के भरण-पोषण के लिए सहायता दी जाएगी।
ई-श्रम पोर्टल पर ऐसे करें सेल्फ रजिस्ट्रेशन
ई-श्रम पोर्टल पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.eshram.gov.in पर जाएं। यहां आपको रजिस्टर करने का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म खुल जाएगा। यहां आपको अपना आधार नंबर से लिंक्ड फोन नंबर, ईपीएफओ, ईएसआईसी मेंबर स्टेटस और कैप्चा कोर्ड दर्ज करना होगा। ऐसा करने के बाद आपके दर्ज किए गए फोन नंबर पर एक ऑटीपी आएगा, जिसे एंटर करने के बाद आपको रजिस्ट्रेश फॉर्म पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी। साथ ही आपको जरूरी दस्तावेजों को भी अप्लोड साइट पर अप्लोड करना होगा। इसके बाद सबमिट कर आपका रजिस्ट्रेशन अप्लाइंग प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS