Surya Nutan: LPG गैस या बिजली नहीं रसोई घर में सूर्य की रोशनी से चलेगा ये चूल्हा, बिना किसी खर्च के बना सकेंगे 3 वक्त का खाना

रसोई गैस की महंगाई से तो हर कोई रुबरु है। महीने के पहले दिन हर आम आदमी सहमा रहता है, क्योंकि उसे गैस की कीमतों के बढ़ने का डर होता है। लेकिन अब इस महंगाई का तोड़ खुद देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी लेकर आई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने घर के अंदर इस्तेमाल किया जाने वाला सौर चूल्हा पेश किया है।
यह सौर चूल्हा घर के बाहर लगे पैनल से सोलर एनर्जी (Solar Energy) स्टोर कर लेता है, जिससे आप बिना धूप में बैठे दिन के तीन वक्त फ्री में खाना पका सकते हैं। वहीं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में इस सौर चूल्हें पर पका खाना परोसा गया। पुरी ने कहा कि इस चूल्हे को खरीदने की लागत के अलावा रख-रखाव पर कोई खर्च नहीं है और इसे पारंपरिक ईंधन के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। फरीदाबाद में आईओसी (IOC) के अनुसंधान और विकास विभाग ने विकसित किया है।
आपको बता दे कि, यह चूल्हा सौर कुकर से अलग है, क्योंकि इसे धूप में नहीं रखना पड़ता है। इस सूर्य नूतन (Surya Nutan) से चार लोगों वाले परिवार के लिए तीन टाइम का खाना आसानी से बनाया जा सकता है। सूर्य नूतन को फरीदाबाद में आईओसी के अनुसंधान और विकास विभाग ने विकसित किया है, जो छत पर रखे पीवी पैनल के जरिए प्राप्त सौर ऊर्जा से चलता है। वहीं एस एस वी रामकुमार ने कहा कि इस चूल्हे को 'सूर्य नूतन' नाम दिया गया है।
वैसे यह सूर्य नूतन (Surya Nutan) चूल्हा एक केबल से कनेक्ट होता है। यह केबल छत पर लगी हुई सोलर प्लेट से जुड़ी होती है। सोलर प्लेट से जो ऊर्जा पैदा होती है, वह केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। इस ऊर्जा से ही सूर्य नूतन चलता है। सोलर प्लेट सौर ऊर्जा को पहले थर्मल बैटरी में स्टोर करती है। इस ऊर्जा से रात में भी खाना बनाया जा सकता है।
यह केबल छत पर लगी हुई सोलर प्लेट से जुड़ी होती है। सोलर प्लेट से जो ऊर्जा पैदा होती है, वह केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है। इस ऊर्जा से ही सूर्य नूतन (Surya Nutan) चलता है। सोलर प्लेट सौर ऊर्जा को पहले थर्मल बैटरी में स्टोर करती है। इस ऊर्जा से रात में भी खाना बनाया जा सकता है।
इस चूल्हे की लाइफ 10 साल है। आने वाले समय में इस चूल्हे की कमर्शियल लॉन्चिंग होगी। कंपनी के अनुसार सूर्य नूतन (Surya Nutan) की कीमत 18,000 रुपये से 30,000 रुपये के बीच होगी। इस पर सरकारी सब्सिडी भी दी जाएगी। जिससे इसकी कीमत 10,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच आ सकती है। यानी आप एक साल में एलपीजी गैस (LPG Gas) सिलेंडर पर जितना खर्च करते है उससे कम।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS