Microsoft ने 10000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, CEO नडेला बोले- ऐसा करना जरूरी

Microsoft Layoff: ट्विटर, अमेजन, गूगल, फेसबुक के बाद अब टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट भी छंटनी (Microsoft layoff) की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुधवार रात घोषणा की कि उसने 10000 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है, जो उसके कुल कर्मचारियों का लगभग 5 प्रतिशत है। कर्मचारी जो अपनी नौकरी खो रहे हैं, उन्हें तुरंत नोटिफाई भी कर दिया गया है। कंपना का कहना है कि आने वाले महीनों और दिनों में कुछ अन्य नौकरियों में कटौती की जाएगी।
ब्लूमबर्ग और रॉयटर्स ने रिपोर्ट के मुताबिक, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट पर छंटनी सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक Microsoft द्वारा नौकरी में कटौती की संख्या के लिए एक आधिकारिक संख्या और जानकारी प्रदान नहीं की गई है। इससे पहले अक्टूबर 2022 में Microsoft ने कथित तौर पर कंपनी में कई डिवीजनों में लगभग 1000 वर्कर्स को बंद कर दिया था। इन छंटनी से माइक्रोसॉफ्ट के 200000 कार्यबल में से लगभग 1 प्रतिशत प्रभावित हुआ। एक्सपर्ट की मानें तो पूरी दुनिया के ऊपर मंदी का खतरा मंडरा रहा है। बहुत संभव है कि इस साल वैश्विक स्तर पर मंद का असर देखने को मिले।
दिलचस्प बात यह है कि इस कदम की घोषणा करते हुए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला (Microsoft CEO Satya Nadella) ने इसे जरूरी बताया ताकि कंपनी शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म अवसरों पर ध्यान केंद्रित कर सके। कंपनी में छंटनी के बारे में नडेला ने Microsoft कर्मचारियों के लिए ब्लॉग पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने पोस्ट में कंपनी की वर्तमान और भविष्य की प्लानिंग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बताया कि बदलावों के चलते कुछ भूमिकाओं को खत्म किया जा रहा है। इससे वित्तीय वर्ष 23 की तीसरी तिमाही के अंत तक हमारे कुल कर्मचारियों की संख्या में 10000 नौकरियों की कमी आएगी। कंपनी अब Artificial Intelligence पर जोर दे रही है। नडेला ने निकाले जाने वाले कर्मचारियों को भी सम्मान देने और हितों की बात कही। उन्होंने समय के साथ परिवर्तन करना इंडस्ट्री के लिए बेहद ही जरूरी बताया।
छंटनी का दौर जारी
फाइलिंग के अनुसार, 30 जून 2022 तक Microsoft के पास 221000 फुल टाइम कर्मचारी थे। इनमें से 122000 संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं और 99000 ग्लोबल लेवल पर कार्यरत हैं। बता दें कि कुछ ही समय पहले Amazon ने अपने कार्यबल में 18000 से अधिक भूमिकाओं को बंद करने का निर्णय लिया था। वहीं जेफ बेजोस के स्वामित्व वाली कंपनी ने अब फेसबुक पैरेंट मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक द्वारा पिछले साल 11000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS