टिकटॉक समेत इन चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगने से चीन की इस कंपनी को लगा 6 अरब डॉलर का झटका

टिकटॉक समेत इन चाइनीज ऐप पर प्रतिबंध लगने से चीन की इस कंपनी को लगा 6 अरब डॉलर का झटका
X
टिकटॉक समेत विगो और हेलो के ऐप्स के यूजर्स की करोड़ों में हैं संख्या। कंपनी रेवेन्यू भी होता है अबरों में।

चीन और भारत के बीच लद्दाख सीमा पर चल रही तनातनी के बीच मोदी सरकार द्वारा (Chinese App Ban) 59 चाइनीज ऐप्स को देश में प्रतिबंधित करने से टिकटॉक समेत इन तीन ऐप्स पर मालिकाना हक रखने वाली चीनी कंपनी बाइटडांस लिमिटेड को करीब 6 अरब डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। कंपनी को होने वाले इस नुकसान का दावा हाल ही में एक रिपोर्ट में किया गया है। सभी को मालूम है कि एक हफ्ते पहले भारत सरकार ने डाटा चोरी को लेकर यूजर्स को नुकसान पहुंचाने वाले 59 ऐप्स को प्रतिबंध कर दिया है।

दरअसल, चीनी कंपनी बाइटडांस के (Tiktok App) टिकटॉक के अलावा अन्य दो ऐप वीगो और हेलो हैं। भारत सरकार ने देश की संप्रभुता और अखंडता और डेटा सुरक्षा को खतरा बताते हुये 59 ऐप को बंद किया,8लेकिन सरकार के इस निर्णय को 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुए हिंसक संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है। इस संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। वहीं सरकार द्वारा 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने से चीनी कंपनियों को कई अरब का नुकसान हुआ है। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी कंपनी बाइटडांस के टिकटॉक, हेलो और विगो के प्रतिबंधित होने से कंपनी को करीब 6 अरब डॉलर से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है। चीन के काईशिन ग्लोबल के अनुसार 6 अरब डॉलर का यह नुकसान भारत द्वारा प्रतिबंधित अन्य चीनी ऐप के कुल नुकसान से अधिक होने की संभावना है। वहीं बता दें कि (Chinese Company Bite Dance) बाइटडांस चीन की उभरती प्रौद्योगिकी कंपनी है। जो कई ऐप्स का संचालन करती है। इतना ही नहीं इसके भारत में कराडों से यूजर्स हैं।

वहीं बता दें कि सरकार ने डेटा सुरक्षा को लेकर चीनी ऐप्स को बंद कर दिया गया है। हालांकि इस चीनी कंपनी को भारत के अलावा दूसरे देशों में भी स्थानीय सरकारों के विरोध का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट में भारत के 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध को अप्रत्याशित बताया गया है। इसके अनुसार, टिकटॉक के वैश्विक विस्तार को एक बड़ा झटका लगा है।

Tags

Next Story