Today Gold and Silver Price : सोना और चांदी हुआ सस्ता, जानें आज 10 ग्राम सोने के भाव

नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी (Gold and Silver Price) के दामों में गिरावट दर्ज की गई। कई दिनों की बढ़त के बाद आज सोने आर चांदी के दाम गिरे हैं। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 354 रुपये गिर गई है। सोने की तुलना में एक किलोग्राम चांदी के दाम (Silver Prices) में मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार को सोने के रेट 0.29% की गिरावट के साथ 48,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। जुलाई वायदा चांदी 71,395 रुपये पर ट्रेड कर रही है। एमसीएक्स (MCX) पर गुरुवार को सोने का भाव 0.02% की तेजी के साथ 48,794 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं कल चांदी का भाव 71,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया था।
सोने और चांदी का आज का रेट
MCX पर आज सोने के भाव 0.29% की गिरावट के साथ 48,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। आज चांदी का भाव 0.45 फीसदी की गिरावट के बाद 71,395 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड सपाट
शुक्रवार को अहमदाबाद में स्पॉट मार्केट में गोल्ड 48690 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका वहीं गोल्ड फ्यूचर 48434 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड के दाम में कोई परिवर्तन नहीं दिखा और 1896.71 डॉलर प्रति औंस पर बिका। वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.1 फीसदी चढ़ कर 1899.50 डॉलर प्रति औंस पर बिका। फिलहाल भारत में गोल्ड में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं। उसी के हिसाब से आगे गोल्ड में कोई परिवर्तन दिखेगा। फिलहाल भारत में गोल्ड की फिजिकल मांग कम है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS