Gold And Silver Price : सोने के भाव में आज भी आई तेजी, चांदी ने भी मारी चमक, देखें आज के रेट

Gold And Silver Price : सोने के भाव में आज भी आई तेजी, चांदी ने भी मारी चमक, देखें आज के रेट
X
भारतीय बाजारों में आज भी सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई। हालांकि, अब भी ये 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे ही बना हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 12 जनवरी 2021 को सोने के भाव में 297 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई।

नई दिल्ली। सोना खरीदने वालों के लिए बुरी खबर है। सोने और चांदी के भाव में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। भारतीय बाजारों में आज भी सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई। हालांकि, अब भी ये 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे ही बना हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 12 जनवरी 2021 को सोने के भाव में 297 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, चांदी के दाम में आज 1,404 रुपये का उछाल आया। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 48,649 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 63,976 रुपये प्रति किग्रा पर थी। अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में भी सोना-चांदी का भाव आज चढ़ा।

आज किस रेट पर पहुंचा सोना

दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 297 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया। राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 48,946 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 48,649 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज बढ़कर 1,858 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

जानिए किस रेट पर मिल रही चांदी

चांदी में भी मंगलवार को बढ़त दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में 1,404 रुपये प्रति किलोग्राम की जबरदस्‍त तेजी दर्ज की गई। अब इसके दाम 65,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव बढ़कर 25.39 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

Tags

Next Story