Today Gold Silver Price : आज सोने की कीमतें बढ़ीं, चांदी का गिरा भाव, जानें नई कीमतें

नई दिल्ली। देश में आज घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है। कल की गिरावट के बाद आज शुक्रवार को सोने के दाम बढ़े हैं। आज दिल्ली में सोने की कीमत में 99 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। आज चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत में 32 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। मार्किट विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने औऱ चांदी (Gold & Sivler) की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके पीछे मुख्य वजह विश्व की अर्थव्यवस्था में आ रहे आर्थिक सुधार को बताया जा रहा है।
आज किस रेट पर मिल रहा सोना
आज की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में आज (Today gold price in Delhi) 10 ग्राम सोने का भाव 99 रुपये चढ़कर 46,312 रुपये पर रहा। वहीं गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद यह 46,213 पर बंद हुआ था। International market में आज सोने का भाव 1,798 डॉलर प्रति औंस पर नजर आया।
आज किस रेट पर मिल रही चांदी
HDFC Securities द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi bullion market) में चांदी का भाव 32 रुपये कम होकर 61,667 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इसके पहले अंतिम कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 61,699 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। International market में यह भाव 23.66 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS