Today Gold-Silver Price : सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, फिर गिरे दाम, जानिए आज का रेट

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्मक खबरों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के कारण भारत में भी सोना-चांदी के भाव में कमी दर्ज की गई है। भारतीय बाजारों में बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 9 दिसंबर 2020 को सोने की कीमत (Gold Price Today) में 118 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई। वहीं, चांदी के दाम में भी गिरावट हुई। एक किलोग्राम चांदी के दाम (Silver Price Today) में 875 रुपये की कमी आई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 49,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 64,285 रुपये प्रति किग्रा पर थी।
राजधानी दिल्ली में आज का सोने का भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 118 रुपये प्रति 10 ग्राम घट गया। राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 49,221 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव घटकर 1,860 डॉलर प्रति औंस रहा है। चांदी की बात करें तो बुधवार को इसमें भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतों में 875 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई। अब इसके दाम 63,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव 24.22 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS