Today Petrol Diesel Price : आम लोगों को राहत, आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर में नई कीमत

नई दिल्ली। आम लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। सात दिन बाद आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए हैं। आज बुधवार (1 सितंबर) को पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel), दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे की कटौती की गई है। इससे पहले बीते सप्ताह मंगलवार को भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी की कमी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में देखा जाए तो कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में कल नरमी ही रही है। दिल्ली के बाजार (Delhi Market) में बुधवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल जहां 15 पैसे घट कर 101.34 रुपये प्रति लीटर पर आ गया, वहीं डीजल का दाम भी 88.77 रुपये प्रति लीटर पर 15 पैसे नरम रहा।
जानें अपने शहर में आज किस रेट पर मिल रहा तेल
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 101.34 | 88.77 |
मुंबई | 107.39 | 96.33 |
नोएडा | 98.65 | 89.34 |
चेन्नई | 99.08 | 93.38 |
कोलकाता | 101.72 | 91.84 |
बेंगलुरु | 104.84 | 94.19 |
पटना | 103.89 | 94.65 |
तीन महीनों में इतने बढ़े हैं पेट्रोल के दाम
कभी लगातार तो कभी ठहर कर, 42 दिनों में ही पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। हालांकि, हरदीप सिंह पुरी के पेट्रोलियम मंत्री (Petroleum Minister) बनने के बाद बीते 18 जुलाई से इसके दाम स्थिर थे। रक्षा बंधन के दिन, इसके दाम में महज 20 पैसे की कमी की गई थी। उसके दो दिन बाद भी 15 पैसे की कमी हुई है। उसके बाद आज इसके दाम फिर 15 पैसे घटे। हालांकि अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती का सिलसिला जारी रहेगा और आम लोगों की परेशानी कुछ होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS