Top Selling Bikes: 30 दिन में 2.86 लाख लोगों ने खरीदी यह बाइक, देखें टॉप 10 मोटरसाइकिल की लिस्ट

Top 10 Highest Selling Bikes in August 2022: लंबे समय के बाद देश के ऑटोबाजार (auto market) में रौनक लौट रही है। खास तौर पर मार्केट में दोपहिया वाहनों (two wheelers) की बिक्री काफी तेजी से बढ़ रही हैं। ग्राहक कम कीमत पर बेस्ट माइलेज (best mileage) वाली बाइक्स (bikes) को खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने मार्केट में तबाही मजा कर रखी है। इस बाइक को पिछले महीने सबसे अधिक खरीद मिली है।
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (hero MotoCorp) ने मार्केट में नया रिकार्ड अपने नाम किया है। कंपनी की स्प्लेंडर बाइक लगातार सबसे ज्यादा बिकने वाली बनी हुई है। Hero Splendor अगस्त 2022 की बेस्ट सेलिंग बाइक (best selling bike) रही है। बीते अगस्त महीने में इस बाइक को 2,86,007 से अधिक लोगों ने खरीदा है, जबकि पिछले साल अगस्त में कंपनी ने हीरो स्पलेंडर की 2,41,703 यूनिट को बेचा था। हीरो स्प्लेंडर की सालाना बिक्री में 18.3 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है। टॉप दस बिकने वाली बाइक्स में अकेले स्प्लेंडर की हिस्सेदारी 26 फीसदी है।
भारत की टॉप सेलिंग बाइक की लिस्ट अगस्त 2022
1. Hero Splendor Plus: 2.86 लाख यूनिट बिकी
2. Honda CB Shine: 1.20 लाख यूनिट बिकी
3. Bajaj Platina: 99,987 यूनिट बिकी
4. Bajaj Pulsar: 97135 यूनिट बिकी
5. Hero HF Deluxe: 72,224 यूनिट बिकी
6. TVS Apache: 40,520 यूनिट बिकी
7. Hero Passion: 28,149 यूनिट बिकी
8. Hero Glamour: 27,613 यूनिट बिकी
9. Honda Unicorn: 160: 25,051 यूनिट
10. Bajaj CT 100: 24,094 यूनिट बिकी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS