Best Scooters 2022: ये हैं देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्कूटर, टॉप लिस्ट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल

Best Scooters 2022: ये हैं देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्कूटर, टॉप लिस्ट में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल
X
भारत ग्राहक स्कूटर खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि स्कूटर सेल के आंकड़े बता रहे हैं। Honda Activa एक बार फिर से सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बना है। आगे देखें टॉप 10 की लिस्ट...

Top 10 Selling Scooters 2022: भारतीय दोपहिया बाजार (Indian two-wheeler market) में स्कूटर (scooters) की डिमांड काफी बढ़ रही है। ग्राहकों की पहली पसंद स्कूटर ही बन रही है। यहीं वजह है कि स्कूटरों की बिक्री (sales of scooters) में लगातार बढ़ोतरी आ रही है। होंडा एक्टिवा ने स्कूटर बाजार में अपना दबदबा कायम रखा है। सुजुकी एक्सेस और टीवीएस जुपिटर की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। आइए नजर डालते हैं नवंबर 2022 के टॉप 10 (top 10 best selling scooters) सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों पर...

1. Honda Activa

होंडा एक्टिवा ने एक बार फिर भारतीय स्कूटर बाजार में अपना दबदबा कायम रखा। होंडा ने नवंबर के महीने में 175084 एक्टिवा की बिक्री की। एक्टिवा की सालाना सेल में 41.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

2. Suzuki Access

सुजुकी एक्सेस ने टीवीएस जुपिटर को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। नवंबर में सुजुकी ने स्कूटर की 48113 यूनिट बेचीं। सुजुकी एक्सेस की सालाना बिक्री 13.26 प्रतिशत बढ़ी है।

3. TVS Jupiter

TVS ने नवंबर 2022 में जुपिटर की 47422 यूनिट बेचीं। TVS Jupiter की सालाना बिक्री में 7.44 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।

4. Hero Pleasure

देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो ने अपनी प्लेजर स्कूटर की पिछले महीने 19739 यूनिट बेंची हैं। नवंबर 2021 से तुलना करें तो 8603 यूनिट की अधिक ब्रिकी हुई है।

5. TVS Ntorq

TVS की स्पोर्टी Ntorq 125 की मार्केट में अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है। नवंबर 2022 में 17003 यूनिट बेची है। हालांकि सालाना बिक्री में 11.24 प्रतिशत (2154 यूनिट) घट गई है। .

6. Honda Dio

होंडा डियो स्कूटर को नवंबर के महीने में 16102 ग्राहकों को खरीदा है। Honda Dio की सालाना बिक्री में रिकॉर्ड 88.95 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

7. Hero Destini

हीरो ने पिछले महीने डेस्टिनी की 15411 यूनिट बेचीं। जबकि नवंबर 2021 में हीरो डेस्टिनी की केवल 3264 यूनिट की ब्रिकी हुई है।

8. Yamaha RayZR

यामाहा ने पिछले महीने RayZR स्कूटर की 10795 यूनिट बेचीं। हालांकि, RayZR की बिक्री नवंबर 2021 में बेची गई 12344 इकाइयों की तुलना में 12.55 प्रतिशत या 1549 यूनिट की गिरावट है।

9. TVS iQube

टॉप 10 की सूची में iQube एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। TVS ने पिछले महीने अपनी EV की 10056 यूनिट बेचीं। सालाना बिक्री में 9357 यूनिट बढ़ी है।

10. Yamaha Fascino

9801 यूनिट की बिक्री के साथ टॉप 10 में यामाहा फ़सिनो स्कूटर ने भी जगह बनाई है। नवंबर 2021 में बेची गई 8202 यूनिट की तुलना में Fascino की सालाना बिक्री 19.5 प्रतिशत या 1599 यूनिट बढ़ी है।

Tags

Next Story