हीरो की इस बाइक ने शाइन को पीछे छोड़ा, पल्सर और अपाचे भी दौड़ में पीछे, जानिये टॉप 10 मोटरसाइकिलों की सूची

Top 10 Motorcycles Sold In October 2022: त्योहारी सीजन में गाड़ी-बाइक (vehicles and bikes) खरीदने की परंपरा भारत में सालों से चली आ रही है। यही वजह है कि अक्टूबर 2022 (motorcycles Oct 2022) के महीने में दोपहिया ऑटो बाजार (two wheeler market) गुलजार रहा। ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। आज की खबर में हम आपको बीते महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 मोटरसाइकिलों (top 10 best selling motorcycles) के बारे में बताने जा रहे हैं। लिस्ट में आपको हीरो, होंडा और TVS जैसी कई बाइक्स देखने को मिल जाएंगी।
1. Hero Splendor: अक्टूबर के महीने में हीरो की स्प्लेंडर 261721 इकाइयों की बिक्री के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी। भले ही सालाना बिक्री में 2.28 प्रतिशत (6100 यूनिट) की गिरावट आई हो, लेकिन स्प्लेंडर बिक्री के मामले में नंबर वन रही है। हीरो ने अक्टूबर 2021 में स्प्लेंडर की 267821 यूनिट बेचीं थी।
2. Honda CB Shine: होडा कंपनी ने पिछले महीने स्प्लेंडर के प्रतिद्वंद्वी सीबी शाइन की 130916 इकाइयां बेचीं। होंडा सीबी शाइन की सालाना बिक्री अक्टूबर 2021 की 113554 इकाइयों की तुलना में 15.29 प्रतिशत (17362 इकाई) अधिक है।
3. Bajaj Pulsar: बजाज पल्सर 113870 इकाइयों के साथ लिस्ट की तीसरी बाइक बनती है। अक्टूबर 2021 की 86500 इकाइयों की तुलना में पल्सर लाइनअप की बिक्री 31.54 प्रतिशत (27370 इकाई) बढ़ी है।
4. Hero HF Deluxe: फेस्टिवल के महीने में एचएफ डीलक्स की 78076 यूनिट्स की बिक्री की। अक्टूबर 2021 की 164311 इकाइयों की तुलना में एचएफ डीलक्स की बिक्री में 52.48 प्रतिशत (86235 यूनिट) की गिरावट आई है।
5. Bajaj Platina: बजाज की प्लेटिना पिछले महीने 57842 यूनिट्स के साथ बिक्री के मामले में पांचवें स्थान पर रही है। अक्टूबर 2021 की तुलना में प्लेटिना की बिक्री में 31.23 प्रतिशत (26267 इकाइयों) की गिरावट आई है, पिछले साल बजाज ने बाइक की 84109 इकाइयां बेचीं थीं।
6. TVS Apache: टीवीएस ने अपाचे लाइनअप ने अक्टूबर 2022 में 40988 इकाइयों की बिक्री के साथ छठे स्थान पर कब्जा किया। टीवीएस बाइक लाइनअप की सालाना बिक्री अक्टूबर 2021 की 39799 इकाइयों की तुलना में 2.99 प्रतिशत (1189 इकाई) अधिक है।
7. Honda Unicorn: होंडा के प्रीमियम यूनिकॉर्न 160 को पिछले महीने 31986 ग्राहकों ने खरीदारी की। अक्टूबर 2021 में बेची गई 7707 इकाइयों की तुलना में यूनिकॉर्न की बिक्री में 35197 प्रतिशत (24909 यूनिट) की भारी वृद्धि हुई।
8. Hero Passion: हीरो ने पिछले महीने पैशन मोटरसाइकिल की 31964 यूनिट्स की बिक्री की। पैशन की बिक्री अक्टूबर 2021 में बेची गई 17666 इकाइयों की तुलना में 80.94 प्रतिशत (14,298 इकाई) ऊपर है।
9. RE Classic 350: रॉयल एनफील्ड ने अक्टूबर 2022 में क्लासिक 350 की 31791 यूनिट्स की बिक्री की। क्लासिक 350 मोटरसाइकिल की बिक्री अक्टूबर 2021 में बेची गई 19728 यूनिट्स की तुलना में 61.15 फीसदी (12,063 यूनिट) बढ़ी है।
10. Hero Glamour: पॉपुलर कंपनी हीरो ने अक्टूबर के महीने में अपनी ग्लैमर मोटरसाइकिल की 28335 इकाइयां सेल की है। इस बाइक की अक्टूबर 2021 में 25663 यूनिट्स सेल हुई थी, यानी बिक्री में 10.41 की बढ़त दर्ज हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS