Upcoming Electric Bikes Scooters 2023: नए साल में लॉन्च होने वाले हैं ये 10 इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, जानें सब कुछ

X
By - Manoj Singh Thayat |25 Dec 2022 3:14 PM IST
साल 2023 में इंडियन टू व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई बाइक और स्कूटर लॉन्च होने वाली हैं। बजाज, सुजुकी से लेकर BMW कंपनी तक नए साल में अपनी दोपहिया इलेक्ट्रिक पेश करने जा रही हैं।
Upcoming Electric Scooters and Bikes in India 2023: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक दोपहिया (Electric two-wheelers) तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स (electric scooters and bikes) को खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में कई कंपनियां इस श्रेणी में नए मॉडल जारी कर रही हैं। यहां हम आपको साल 2023 में लॉन्च होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
- Gogoro 2 Series फरवरी 2023 में लॉन्च हो सकती है। कंपनी इस सीरीज में Gogoro 2 premium और Gogoro 2 Plus मॉडल पेश करने जा रही है। सिंगल चार्ज पर ईवी स्कूटर 170 Km की दूरी तय कर सकती है। स्कूटर की कीमत 1.50 लाख रुपये हो सकती है।
- Matter 07 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल जनवरी 2023 में पेश होने जा रही है। ईवी बाइक की कीमत 1.6 लाख से 2 लाख के बीच होगी। स्कूटर की रेंट 120-150 Km संभावित है।
- BMW कंपनी जनवरी 2023 में CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है। ईवी स्कूटर को 9 लाख रुपये की प्राइज में पेश किया जा सकता है। एक बार चार्ज करने पर स्कूटर 130 Km की दूरी तय कर सकती है।
- हीरो नए साल के पहले महीने में अपनी बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero Electric AE पेश करने जा रही है। स्कूटर की कीमत 70000 रुपये हो सकती है। फुल चार्ज में स्कूटर 80 Km की रेंज देगी।
- Future Garage ELK इलेक्ट्रिक बाइक जनवरी 2023 में मार्केट में लॉन्च होने वाली है। बाइक की टॉप स्पीड 100 kmph और रेंज 200 Km होगी। ईवी बाइक की कीमत 1.5 लाख रुपये हो सकती है।
- Bajaj कंपनी अपनी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करने जा रही है। कीमत 1 लाख रुपये होने का अनुमान है। फरवरी 2023 में स्कूटर को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, स्कूटर की रेंज 95 Km तक होगी।
- Suzuki Burgman Electric scooter जनवरी के महीने में 1.20 लाख रुपये की प्राइज पर मार्केट में पेश होने वाली है। एक बार फुल चार्ज करने पर ईवी स्कूटर 60 से 80 Km की रेंज देगी।
- Honda Activa अगले साल सितंबर के महीने में इलेक्ट्रिक अवतार में पेश होने जा रही है। होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक की कीमत 1.10 लाख रुपये और रेंज 95 Km हो सकती है।
- LML Electric Scooter दो राइडिंग मोड्स के साथ साल 2023 में लॉन्च होने वाली है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में Swappable Battery पैक देखने को मिलेगा। बाइक की कीमत 1 लाख रुपये अनुमानित है।
- Pure EV Eco Dryft इलेक्ट्रिक बाइक जनवरी के महीने में लॉन्च होने वाली है। ईवी बाइक को 1.30 लाख रुपये की प्राइज में पेश किया जा सकता है। फुल चार्ज में बाइक 85-130 Km की रेंज देगी।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS