Year Ender 2022: इस साल लॉन्च हुई ये 5 कार, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल्स

Year Ender 2022: इस साल लॉन्च हुई ये 5 कार, जानें कीमत और फीचर्स की डिटेल्स
X
महिंद्रा से मारुति सुजुकी ने इस साल अपनी नई गाड़ियों से पर्दा उठाया। पेट्रोल-डीजल के साथ ही ईवी कार भी मार्केट में पेश की गई। Mahindra Scorpio N, Tata Tiago EV ने मार्केट की रौनक बढ़ा दी।

Best Cars in India 2022: भारतीय ऑटो बाजार में साल 2022 में कई कार (cars) और मोटरसाइकिल (motorcycles) लॉन्च हुई। महिंद्रा, मारुति सुजुकी, किआ और अन्य ऑटो कंपनियों ने अपनी गाड़ियां पेश की। ग्राहकों ने भी इस साल जमकर खरीदारी की और खासतौर पर त्योहारी सीजन में ऑटो मार्केट गुलजार रहा है। आज की खबर में हम आपको साल 2022 में लॉन्च हुई 5 बेस्ट कारों (5 best cars launched in 2022) के बारे में जा रहे हैं।

Mahindra Scorpio N

महिंद्रा कंपनी ने ग्राहकों का लंबा इंतजार खत्म करते हुए इस साल अपनी Mahindra Scorpio N आखिरकार लॉन्च कर दी। कंपनी ने अपनी पॉपुलर एसयूवी कार को पावरट्रेन ऑप्शन, एडवांस फीचर्स और ग्लोबल NCAP से 5-Star सेफ्टी रेटिंग के साथ पेश किया। Mahindra Scorpio N SUV की एक्स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होकर 21.65 लाख रुपये तक जाती है। SUV Z2, Z4, Z6, Z8, और Z8L ट्रिम वैरिएंट में उपलब्ध है।

Maruti Suzuki Grand Vitara

देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एक स्ट्रांग-हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प Maruti Suzuki Grand Vitara को लॉन्च किया। इस एसयूवी कार की डिमांड लगातार बढ़ रही है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा भी अपने सेगमेंट में ऑल-व्हील-ड्राइव विकल्प के साथ आने वाली पहली एसयूवी है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा एसयूवी के बेस 'सिग्मा' वैरिएंट की क्स शोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ टॉप-स्पेक 'अल्फा प्लस' मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 19.65 लाख रुपये है।

Mahindra XUV300

Scorpio N के साथ ही महिंद्रा ने इस साल भारतीय मार्केट में पॉपुलर Mahindra XUV300 TurboSport SUV को भारत में लॉन्च किया। कार के बोनट के नीचे कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जो XUV300 TurboSport को अपने सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली SUV बनाता है। Mahindra XUV300 TurboSport SUV 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, डायरेक्ट-इंजेक्शन, टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ मानक मॉडल के रूप में आती है, जो 128.2bhp और 230Nm पावर टार्क जेनरेट करता है। Mahindra XUV300 की एक्स शोरूम प्राइज 8.41 लाख से शुरू होकर 14.07 लाख रुपये हैं।

Kia EV6

इंडियन मार्केट में किआ कंपनी की ईवी व्हीक्ल की डिमांड काफी तेजी के साथ बढ़ रही है। कंपनी ने इस साल अपनी Kia EV6 को लॉन्च किया। किआ EV6 भारत में ऑटोमेकर का पहला और एकमात्र इलेक्ट्रिक वाहन है और मॉडल को CBU यूनिट के रूप में भारत लाया गया है। किआ EV6 की एक्स-शोरूम कीमत 59.95 लाख रुपये है। किआ EV6 GT लाइन AWD केवल 3.5 सेकंड में 100km/h तक पहुंच सकती है और टॉप स्पीड 260km/h है।

Tata Tiago EV

टाटा की टिगोर ईवी को ग्राहकों ने जमकर खरीदा। ईवी कार को लॉन्च होते ही 10000 यूनिट्स की बुकिंग मिली थी। Tata Tiago EV 19.2kWh बैटरी पैक और 60bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ OIne, टॉप वेरिएंट 74bhp इलेक्ट्रिक मोटर और 24kWh बैटरी पैक दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। लॉन्च के समय Tata Tiago EV की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये और बुकिंग राशि 21,000 रुपये थी।

Tags

Next Story