Top 5 Electric Scooters in India: भारत की टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल्स

Top 5 Electric Scooters in india: बीते कुछ सालों के भीतर जिस तरह से देश की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बाइक (electric bikes) और कारों (electric cars) की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा हैं, उससे लगता है कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों (electric vehicles) का ही होगा। इलेक्ट्रिक वाहनों में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) का चलन लोगों के बीच तेज से बढ़ रहा है। अगर आप भी अच्छी और सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको भारत की 5 सबसे बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर (5 best electric scooters in India) की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन स्कूटरों की कीमत 70 हजार से कम होगी।
Okinawa Ridge Plus: ओकिनावा रिज प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर 0.8 kW (1 bhp) की पावर जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इसके साथ लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इस स्कूटर को चार्ज करने में 2-3 घंटे का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह स्कूटर 120 किमी के रेंज तक चल सकता है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 67,052 रुपये हैं।
Hero Electric Optima CX: हीरो कंपनी की ऑप्टिमा सीएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह स्कूटर 0.55 kW (0.73 bhp) का पावर जेनरेट करता है। इसमें आपको कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ही दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक मिल जाएंगे। हीरो का यह स्कूटर सिटी स्पीड (HX) और कम्फर्ट स्पीड (LX) दो वैरियंट में उपलब्ध है। स्कूटर की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें सिंगल और डुअल दो बैटरी सिस्टम हैं। ऑप्टिमा सीएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 62,355 रुपये रखी गई है।
Bounce Infinity E1: बाउंस इंफिनिटी ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वैरियंट और 5 कलर ऑप्शन के साथ आती है। इसके मोटर से 1.5 kW (2 bhp) का पावर जेनरेट की जा सकती है। कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ही दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक हैं। इस स्कूटर में 48V39Ah की बैटरी लगी है, जिसे फुल चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने के बाद यह स्कूटर 85 किमी की रेंज देती है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 55,114 रुपये रखी गई है।
Ampere Zeal: एम्पीयर जील इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 कलर ऑप्शन और दो वैरियंट में उपलब्ध है। यह स्कूटर 1.2 kW (1.6 bhp) पावर जेनरेट करता है। इसमें 60V/30Ah लिथियम-आयन बैटरी लगी है, जिसे फुल चार्ज करने में करीब 5 घंटे का समय लग जाता है। फुल चार्ज के बाद यह स्कूटर 75 किमी की रेंज देता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है।
Ampere Magnus Pro: एम्पीयर मैगनस प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर 4 कलर ऑप्शन और सिंगल वैरियंट के साथ आती है। यह 1.2 kW (1.6 bhp) की पावर जेनरेट करता है। कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ही दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक हैं। स्कूटर में 60V, 30Ah लिथियम-आयन बैटरी लगी है। 5 से 6 घंटे के भीतर यह फुल चार्ज हो जाती है, जिसके बाद 70-80 किलोमीटर की रेंज देती है। इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। 66,053 रुपये स्कूटर की शुरुआती कीमत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS