Upcoming Cruiser Bikes 2022: इस साल लॉन्च होने वाली हैं ये 4 क्रूजर बाइक, लंबी दूरी के लिए रहेंगी शानदार!

Upcoming Cruiser Bikes 2022: इस साल लॉन्च होने वाली हैं ये 4 क्रूजर बाइक, लंबी दूरी के लिए रहेंगी शानदार!
X
येज्दी से लेकर रोयल एनफील्ड जैसी कंपनियां अपनी क्रूजर बाइक को इस साल पेश करने के लिए तैयार हैं। आज हम आपको टॉप 4 क्रूजर बाइक (Upcoming Four Cruiser Bikes 2022) के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2022 में लॉन्च होने वाली हैं, आइए जानते हैं...

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार (Indian Automobile Market) में हर साल तमाम मोटरसाइकिल लॉन्च (Upcoming Cruiser Bikes 2022 Launch In India) होती है। ऐसे में नए साल 2022 में भी कई कंपनियां अपनी बाइक्स (Upcoming Cruiser Bikes) लॉन्च करने की तैयारी में हैं। बाइक कंपनियों की ओर से मोटरसाइकिल (Motorcycle) में एक क्रूजर सेगमेंट (Cruiser Bikes Segment) भी होता है। इस सेगमेंट की बाइक्स अन्य बाइकों की तुलना में काफी आरामदायक होती हैं। येज़्दि से लेकर रोयल एनफील्ड जैसी कंपनियां अपनी क्रूजर बाइक को इस साल पेश करने के लिए तैयार हैं। आज हम आपको टॉप 4 क्रूजर बाइक (Upcoming Four Cruiser Bikes 2022) के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2022 में लॉन्च होने वाली हैं, आइए जानते हैं...

Yezdi Roadking & Adventure

इस साल 2022 में येज़्दी अपने रोडकिंग और एडवेंचर नामक दो मॉडल को पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी द्वारा इन बाइक्स का नया टीजर भी जारी अपने सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। टीजर में बाइक की लॉचिंग को लेकर भी खुलासा किया गया है। इसके मुताबिक 13 जनवरी, 2022 में येज़्दी की रोडकिंग और एडवेंचर बाइक लॉन्च होने वाली है।

Royal Enfield Hunter 350

इस साल 2022 रोयल एनफील्ड की हंटर 350 क्रूजर बाइक लॉन्च होने के लिए तैयार है। टेस्टिंग के दौरान इस बाइक को कई बार देखा जा चुका है। रिपोर्ट के अनुसार ये मोटरसाइकिल मिटिओर 350 (Meteor 350) बाइक पर आधारित होगी, जो कि साल 2020 के आखिरी महीने में भारत में पेश की गई थी। Royal Enfield Hunter 350 कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। ये लंबी दूरी तय करने के लिए एक बेहतरीन क्रूजर बाइक मानी जाती है।

Royal Enfield Shotgun 650

रोयल एनफील्ड की शॉटगन 650 भी इस साल 2022 के अंत में लॉन्च हो सकती है। इसकी पहली झलक को ईआईसीएमए द्वारा साल 2021 में दिखाया गया था। कहा जा रहा है कि शॉटगन 650, मौजूदा रोयल एनफील्ड 650 के सीसी मॉडल पर आधारित होगी। Royal Enfield Shotgun 650 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3-4 लाख रुपये होगी।

जावा की नई क्रूजर बाइक

इस साल 2022 जावा की नई क्रूजर बाइक लॉन्च होने के लिए तैयार है। कई बार इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। संभावना है कि नई जावा क्रूजर इस साल के सेकेंड हाफ में पेश होगी। ये बाइक Royal Enfield Meteor 350 को कड़ी टक्कर दे सकती है। इतना ही नहीं, कीमत में भी ये बाइक मिटिओर 350 की कीमत के आसपास हो सकती है। हालांकि, अभी तक नई जावा क्रूजर बाइक के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Tags

Next Story