Traffic Challan: ट्रैफिक का कौन सा नियम तोड़ने पर कटता है कितना चालान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Traffic Challan Fine List: सड़क पर किसी भी तरह की अराजकता, दुर्घटना न हो और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक के नियम (Traffic rules) बनाए गए हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन (Violation of traffic rules) करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाती है। आप कभी जाने-अनजाने में ट्रैफिक के नियमों को न तोड़े, इसके लिए हमने आपके लिए यह खबर तैयार की है। खबर में जानिए ट्रैफिक के नियम (traffic rules) और चालान (challan) की डिटेल्स...
नियम का उल्लंघन | चालान की राशि |
बिना लाइसेंस ड्राइविंग करना | 5000 रुपये |
ओवर स्पीड | 2000 रुपये |
खतरनाक ड्राइविंग | 5000 रुपये से अधिक |
नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाना | 10000 रुपये, 6 महीने की सजा |
स्पीड/रेसिंग | 5000 रुपये |
बिना परमिट के वाहन | 10000 रुपये |
ओवरलोडिंग | 20000 रुपये |
यात्रियों की ओवरलोडिंग | 1000 प्रति एक्स्ट्रा पैसेंजर |
सीट बेल्ट | 1000 रुपये |
हेलमेट | 1000 रुपये, लाइसेंस 3 महीने के लिए अयोग्यता |
आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता नहीं देना | 10000 रुपये |
बिना इश्योरेंस की गाड़ी चलाना | 2000 रुपये |
बिना आरसी के गाड़ी चलाना | 10000 रुपये का चालान |
चालान चेक करने का तरीका
- सबसे पहले https://echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर चेक चालान स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- व्हीकल नंबर का ऑप्शन चुन, डिटेल्स भरें।
- इसके बाद 'Get Detail' पर क्लिक करें।
- अगर आपका चालान कटा होगा तो दिखाई देगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS