भारत में पहली बार लॉन्च होगी इस कंपनी की Electric SUV कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

एक से बढ़कर एक फीचर्स और लुक के साथ वाहन निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में शामिल हो रही हैं। यूएस-आधारित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Triton ईवी ने भी भारतीय बाजार में अपने ईवी कार को लाने का प्लान बना लिया है। ऐसे में भारत में पेश होने वाली Triton की पहली कार होगी। Triton की इलेक्ट्रिक कार की पहली झलक ही हर किसी को अपना दीवाना बना सकती है। इसकी एसयूवी कार लुक और फीचर्स दोनों मामलों में बेहतरीन है। अगर बात करें इसकी रेंज की तो ये एक बार चार्ज होने पर 1200 किलोमीटर तक चल सकती है। आइए आपको Triton Electric SUV कार के बारे में बताते हैं...
भारत में लॉन्च होने से पहले ही भारतीय ग्राहकों की तरफ से 182 अरब रुपये से अधिक ऑर्डर किया जा चुका है, जिसकी जानकारी खुद कंपनी की ओर से दी गई है। ट्राइटन ईवी मॉडल एच एसयूवी में बड़े चंकी फ्रंट फेस और बड़ी ग्रिल है। ये कार 5,690mm लंबी, 2,057mm उंची और 1,880mm चौड़ी है। इसमें 8 लोग बैठ सकते हैं। कंपनी का दवा है कि इसमें 200 क्यूबिक फीट तक के सामान के लिए पर्याप्त जगह है।
7 कलर वेरिएंट में पेश की जाएगी
बताया जा रहा है कि Triton EV Model H SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 1200 किलो मीटर तक चलेगी। अगर कंपनी का ये दवा सही हुआ तो ये कंपनी भारत में पहली कंपनी होगी जो 1000 किलो मीटर का रेंज पार करेगी। कंपनी के अनुसार इस ई-एसयूवी में 200 किलोवाट-आर बैटरी पैक है। ऐसे में ये कार केवल 2 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। Triton ने EV Model H SUV को 7 कलर वेरिएंट के साथ पेश करेगी। Triton EV Model H SUV की कीमत की अगर बात करें तो ये लगभग 18,000 करोड़ रुपये पेश की जा सकती है।
तेलंगाना में खुलेगा कंपनी का प्रोडक्शन प्लांट
कंपनी का कहना है कि वो तेलंगाना के जाहिराबाद में प्रोडक्शन प्लांट खोलेगी। इसके लिए 10 लाख स्क्वैर फीट से अधिक जगह की जरूरत होगी। बता दें कि भारत में ही ट्राइटन ईवी का उत्पादन होगा, जोकि श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल समेत पूरे मिडिल-ईस्ट रीजन में एक्सपोर्ट होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS