अगर Twitter पर आप भी कर रहे हैं यह काम तो आज ही कर दें बंद, नहीं तो विजिबिलिटी कम कर देगी कंपनी

अगर Twitter पर आप भी कर रहे हैं यह काम तो आज ही कर दें बंद, नहीं तो विजिबिलिटी कम कर देगी कंपनी
X
अब यूजर खुद अपने मोबाइल ऐप से Tweet कर उसके कॉपी पेस्ट पर लगा सकता है रोक। हाल ही में अपडेट किया गया फीचर

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) को आज के समय में ज्यादातर लोग इस्तेमाल करते हैं। इस पर लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के साथ ही समस्याओं को भी रखते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर जमकर लोगों को ट्रोल भी किया जाता है। ऐसे में कई बार अफवाहों की भी बढा दिया जाता है। इसी पर अंकुश लगाने के लिए ट्वीटर (Twitter) जल्द ही एक बडा कदम उठा सकता है। जिसके तहत किसी भी यूजर्स द्वारा ट्वीटर को कॉपी पेस्ट करने पर उसके ट्वीटर की विजिबिलिटी को कम कर दिया जाएगा। यह कदम ट्वीटर द्वारा अफवाहों व गलत चीजों को रोकने के लिए उठाया जा रहा है।

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक ट्विटर ने 'copypasta' ट्वीट्स को हाइड करने का फैसला ले लिया है। इसकी वजह कुछ यूजर्स द्वारा किसी के भी ट्वीट के कंटेंट को copy करके Paste कर ट्वीट कर दिया जाता है। इसी की वजह से कॉपी पेस्ट ट्वीट में बढ़ोतरी हो रही है। इसका दावा खुद Twitter Comms ने अपने एक ट्वीट में किया है। इसमें दावा किया गया है कि कई ट्वीटर अकाउंट्स से कॉपी, पेस्ट और कंटेंट को हूबहू ट्वीट कर दिया जा रहा है। इसी पर अंकुश लगाने के लिए अब इस एक्टिविटी बार बार मिलने पर ट्विटर द्वारा ऐसे ट्वीट्स की विज़िबिलिटी को कम कर दिया जाएगा।

सेंसरशीप पॉलिसी को किया अपडेट

हाल ही में ट्विटर ने अपनी सेंसरशिप पॉलिसी को अपडेट किया है। इसमें copypasta ट्वीट्स को ऐड किया गया है। इनमें कॉपी पेस्ट की तरह ऑनलाइन स्लैंग है। इसे डूब्लिकेट टेक्स्ट के लिए इस्तेमाल किया जाता है। Twitter ने हाल ही में अपने मोबाइल ऐप में एक और फीचर को भी पेश किया है। इसमें यूजर खुद अपने ट्वीट को कॉपी और पेस्ट करने वाले ऑपप्शन को बंद कर सकता है। यही नहीं कंपनी ने हाल ही में 'Retweet with quote' फीचर भी जारी किया है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो Copypasta ट्वीट का इस्तेमाल ज्यादातर उस समय किया जाता है। जब किसी को निशाने पर लेना हो। इसके लिए एक साथ कंटेंट को कॉपी पेस्ट कर एक साथ हजारों ट्वीट किये जाते हैं। यह पूर्ण रूप से स्पैमिंग और किसी कैंपेन के लिए किया जाता है। इसे वह ट्रेडिंग में आ सकें।

Tags

Next Story