क्या बदल जाएगा Tweet बटन, X में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव!

क्या बदल जाएगा Tweet बटन, X में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव!
X
एलन मस्क (Elon Musk) अब जल्द ही Twitter (जो अब X है) में एक और बड़ा बदलाव कर सकते हैं। प्लेटफॉर्म से फेमस ट्वीट बटन को हटाया जा सकता है। इसकी एक झलक आज सुबह कुछ यूजर्स को देखने को मिली है।

एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) की बागडोर संभालने के बाद इसमें कई बदलाव देखने को मिले है। पिछले कुछ महीनों में, ट्विटर में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। मस्क ने ट्विटर सब्सक्रिप्शन मॉडल पेश किया। इसमें कई तरह के लिमिटेशन लगाए गए। अब वह प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से नया रूप देने की प्रक्रिया में हैं, क्योंकि उन्होंने "ट्विटर 2.0" के लिए अपने नए विजन की घोषणा की है। पिछले साल मस्क ने प्लेटफॉर्म को चीन के WeChat के समान एक ऑल-इन-वन ऐप में बदलने की इच्छा व्यक्त की थी। जिससे यूजर्स को पेमेंट करने, संदेश भेजने और प्लेटफॉर्म में कई सारे फीचर जोड़े जा सके।

इन्हीं सारे विचारों को लेकर एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को X के रूप में रीब्रांड किया है। ट्विटर यूजर्स को अब प्लेटफॉर्म पर नया X लोगो देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही ट्विटर के एंड्रॉइड ऐप पर भी यूजर्स को अब नया X लोगो भी मिल गया है। Google Play Store पर ट्विटर सर्च करने पर परिणाम में X दिखाई देगा। इसके अलावा, इस बदलाव को दर्शाने के लिए ऐप का विवरण अपडेट किया गया है। विवरण में अब लिखा है, "ब्रेकिंग न्यूज, मनोरंजन, खेल, राजनीति और इनके बीच की हर चीज! एक्स ऐप सभी के लिए है।

Also Read: Twitter पर मिलेगा केवल डार्क मोड, होंगे कई और बदलाव

Tweet बटन को 'Post' से बदला जाएगा

ऐसा लग रहा है कि रीब्रांडिंग के बाद ट्विटर में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। कुछ ट्विटर यूजर्स के अनुसार, सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेमस ट्वीट बटन को बदलने पर काम कर रहा है। आज सुबह कुछ ट्विटर यूजर्स ने इसके वेब पर ट्वीट बटन को 'पोस्ट' बटन से बदल दिया गया है। हालांकि यह बस कुछ ही देर के लिए था। बाद में फिर से ट्वीट बटन सेटअप पर कंपनी वापस लौट आई। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह बदलाव जल्द ही स्थाई रुप से किए जा सकते हैं। यहां पर आप कुछ यूजर्स के ट्वीट देख सकते हैं। उन्होंने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है।


Tags

Next Story