Upcoming Cars March 2023: हुंडई वरना से लेकर टाटा हैरियर तक, अगले महीने लॉन्च होंगी ये गाड़ियां

Upcoming Cars March 2023: हुंडई वरना से लेकर टाटा हैरियर तक, अगले महीने लॉन्च होंगी ये गाड़ियां
X
अगले महीने मार्च में कई नई गाड़ियां भारतीय मार्केट में लॉन्च होने वाली हैं। अपकमिंग व्हीकल में आपको हैचबैक, सेडान, एसयूवी और एमपीवी मॉडल देखने को मिलेंगे।

Upcoming Cars in India 2023: साल 2023 में भारतीय ऑटो बाजार गुलजार होने वाला है। आने वाले दिनों में आपको एक से बढ़कर एक गाड़ियां देखने को मिलेंगी। अगले महीने मार्च में कई नई गाड़ियां मार्केट में लॉन्च होने वाली हैं। अपकमिंग व्हीकल में आपको हैचबैक, सेडान, एसयूवी और एमपीवी मॉडल देखने को मिलेंगे। मार्च के महीने में 2023 Hyundai Verna, 2023 Honda City, 2023 Tata Harrier और 2023 Tata Safar लॉन्च होनी वाली है।

2023 Hyundai Verna

रिपोर्ट्स की मानें तो हुंडई 21 मार्च को भारत में 2023 वरना लॉन्च करेगी। सेडान कार के लिए बुकिंग खुली है। न्यू-जेनरेशन वरना को फ्रंट, साइड और रियर में बदलावों के साथ पूरा मेकओवर मिलता है। इसमें आरडीई-अनुरूप 1.5-लीटर टीजीडीआई पेट्रोल और 1.5-लीटर एस्पिरेटेड एमपीआई पेट्रोल इंजन हैं। Verna 2023 EX, S, SX और SX(O) वैरिएंट में उपलब्ध होगी।

2023 Honda City facelift

होंडा डीलरशिप ने 2023 सिटी के लिए 21000 रुपये की टोकन राशि के लिए बुकिंग शुरू कर दिया है। सिटी फेसलिफ्ट का मुकाबला न्यू जेनरेशन Verna से होगा। एक सूत्र ने पुष्टि की कि सिटी 2023 फरवरी के अंत तक होंडा डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो जाएगी और 2 मार्च को शोरूम में प्रदर्शित होगी।

2023 Tata Harrier

हैरियर 2023 के लिए बुकिंग चल रही है। SUV में अब एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलता है जिसमें आगे की टक्कर की चेतावनी, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैफ़िक साइन रिकग्निशन, लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन चेंज अलर्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक अलर्ट और रियर टक्कर चेतावनी जैसी सुविधाएं हैं। इसमें 360 डिग्री कैमरा भी है। इसके अलावा कार में एक नया 10.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का डिजिटल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।

2023 Tata Safari

2023 हैरियर के साथ ही 2023 सफारी की भी बुकिंग शुरू हो गई है। 2023 हैरियर की उपर्युक्त नई फीचर्स को 2023 सफारी में भी जोड़ा गया है। इन नई सुविधाओं के अलावा दोनों एसयूवी में एक आरडीई-अनुरूप 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन भी मिलता है, जो अधिकतम 170PS की शक्ति और 350Nm का पीक टॉर्क विकसित करता है। इसे 6-स्पीड MT या 6-स्पीड AT के साथ जोड़ा जा सकता है।

Tags

Next Story