New Year: 2022 में लॉन्च होंगे ये 5 धांसू लैपटॉप, अपने फीचर्स से मार्केट में मचा देंगे धूम!

New Year: 2022 में लॉन्च होंगे ये 5 धांसू लैपटॉप, अपने फीचर्स से मार्केट में मचा देंगे धूम!
X
आज हम आपको ऐसे लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं जो नए साल यानी 2022 में लॉन्च होने वाले हैं। हम आपके लिए 5 जबरदस्त लैपटॉप लेकर आए हैं, जो सबके दिल में अपनी जगह बनाने के लिए जल्द पेश होने वाले हैं। आइए आपको इन लैपटॉप के बारे में बताते हैं...

कोरोना महामारी से लैपटॉप (Upcoming Laptop) की मांग भी ज्यादा बढ़ गई है। ज्यादातर लोग अभी भी वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) कर रहे हैं तो कई स्टूडेंट्स भी हैं जो अपनी पढ़ाई ऑनलाइन (Online Study) तरीके से कर रहे हैं। ऐसे में लैपटॉप (Laptop) और कंप्यूटर (Computer) का इस्तेमाल अधिक बढ़ गया है। हालांकि, लैपटॉप (Upcoming Laptop 2022) इजी टू कैरी होने के कारण ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं, मार्केट में भी तरह-तरह के फीचर्स और कम कीमत में लैपटॉप पेश किए गए हैं। जबकि, कुछ लैपटॉप (Upcoming Laptop 2022 in India) लॉन्च होने के लिए तैयार हैं।

आज हम आपको ऐसे लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं जो नए साल यानी 2022 में लॉन्च होने वाले हैं। हम आपके लिए 5 जबरदस्त लैपटॉप लेकर आए हैं, जो सबके दिल में अपनी जगह बनाने के लिए जल्द पेश होने वाले हैं। आइए आपको इन लैपटॉप के बारे में बताते हैं...

Asus Laptop

आसुस लैपटॉप का नया मॉडल साल 2022 में लॉन्च हो सकता है। ये 15.6-इंच डिस्प्ले और 1080 पिक्सल रेसोल्यूशन के साथ आ सकता है। इसमें इंटरनल स्टोरेज 1TB तक उपलब्ध हो सकती है।

Dell Laptop

डेल का नया लैपटॉप 13.4 इंच डिस्प्ले के साथ साल 2022 में पेश हो सकता है। इसमें 8GB रैम और 512GB SSD हो सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो ये i7-1165G7 इंटेल कोर प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

Google Laptop

साल 2022 में लॉन्च होने वाला गूगल का नया लैपटॉप 13.3 इंच डिस्प्ले का हो सकता है। इसमें टचस्क्रीन फीचर के साथ एचडी एलसीडी भी हो सकती है। ये लौपटॉप 1080 पिक्सल रेसोल्यूशन के साथ आ सकता है।

Acer Laptop

एसर के इस नए लैपटॉप में 8GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज हो सकता है, जोकि 14 इंच डिस्प्ले और 1080 पिक्सल रेसोल्यूशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

LG Laptop

एलजी भी साल 2022 में अपना लैपटॉप पेश कर सकता है। ये लैपटॉप 13।3-इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज समेत 1080 पिक्सल का वेबकैम भी हो सकता है।

Tags

Next Story