Upcoming Smartphones: इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये 7 धांसू स्मार्टफोन, पहले ही जान लीजिए खासियत..

Upcoming Smartphones: इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये 7 धांसू स्मार्टफोन, पहले ही जान लीजिए खासियत..
X
Upcoming Smartphones This Week: भारतीय बाजार में इस हफ्ते 7 स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...

टेक दुनिया में धमाल मचाने के लिए इस महीने लगभग 7 स्मार्टफोन (Upcoming Smartphone) लॉन्च हो सकते हैं। इनमें से 3 अन्य देशों में लॉन्च हो गए हैं जो भारत में इस बार पेश होने के लिए तैयार है। जबकि, 4 नए स्मार्टफोन (Upcoming Smartphone in India) किसी भी देश में लॉन्च नहीं किए गए हैं। ये सभी फोन 5G के सेगमेंट में पेश किए जा रहे हैं। एप्पल से लेकर रेडमी जैसी नामी कंपनी अपने नए फोन्स को लॉन्च करने वाली है। आइए आपको इन स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं...

Realme C35


फरवरी के महीने में रियलमी सी35 थाईलैंड में लॉन्च किया जा चुका है। जबकि, भारत में Realme C35 आज यानी 7 मार्च, सोमवार को लॉन्च होने वाला है। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर कंपनी द्वारा इसकी घोषणा की जा सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का FHD+ नॉच डिस्प्ले होगा। जो धांसू बैक कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का थर्ड कैमरा होगा। जबकि, फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसमें 5,000 mAh की बैटरी होगी।

Samsung Galaxy F23 5G


भारतीय मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एफ23 स्मार्टफोन 8 मार्च, मंगलवार के दिन लॉन्च किया जाएगा। इसकी घोषणा दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर एक लाइव स्ट्रीम के जरिए की जाएगी। इस फोन की खासियत के बारे में पहले भी खुलासा हो चुका है। Samsung Galaxy F23 5G में 5 प्रोटेक्शन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास समेत 120Hz FHD + डिस्प्ले होगी। इसके बैक में तीन कैमरे है, मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G SoC प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी।

iPhone SE 2022


एप्पल द्वारा 8 मार्च, मंगलवार के दिन 'पीक परफॉर्मेंस' नामक एक लाइव स्ट्रीम शुरू किया जाएगा। 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू इस शो में कंपनी अपने कई उत्पादों की घोषणा कर सकती है। इनमें आईफोन एसई 2022 भी शामिल है। इससे पहले 2020 में आईफोन एसई लॉन्च किया गया था। ये कंपनी के 5G हैंडसेट में सबसे सस्ता हो सकता है। इसकी कीमत 22 से 23 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

Redmi Note 11 Series


शाओमी द्वारा रेडमी नोट 11 प्रो को कई बाजारों में पेश किया जा चुका है। वहीं, भारतीय बाजार में इसे 9 मार्च, बुधवार के दिन पेश किया जाएगा। इसके लिए दोपहर 12 बजे से लाइव स्ट्रीम की शुरुआत की जाएगी इस दौरान कंपनी अपने 2 मॉडल को लॉन्च करेगी। ये Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro + है।

Realme


भारतीय बाजार में 10 मार्च, गुरुवार को रिलमी अपने स्मार्टफोन को लाइव स्ट्रीम इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से इवेंट शुरू होगा। इस शो में रियलमी 9 5जी और रियलमी 9 5जी एसई को लॉन्च किया जाएगा।

Tags

Next Story