भारत में लॉन्च हुआ Vivo का 50MP कैमरे वाला शानदार स्मार्टफोन, फीचर्स के आगे कीमत बेदह कम!

टेक दुनिया की नामी कंपनी वीवो (Vivo Smartphone in India) ने अपने शानदार कैमरे वाले स्मार्टफोन (Best Camera Smartphone) को भारत में पेश कर दिया है। इसका टीजर पहले ही कंपनी द्वारा जारी कर दिया गया था। वहीं, आज Vivo Y75 5G को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 3 रियर कैमरा मौजूद है। डिजाइन और फीचर्स (Vivo Y75 5G Features) के मामले में वीवो का वाय75 स्मार्टफोन काफी बेहतरीन है। इसमें Mediatek Dimensity 700 का प्रोसेसर है। आइए आपको इस फोन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं...
Vivo Y75 5G Specifications
वीवो का Y75 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। इसमें Fun touch OS 12 है। अगर बात करें इसके डिस्प्ले की तो ये 1080x2408 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ फुल एचडी 6.58 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है। इसका स्टोरेज बढ़ाने के लिए 4GB एक्सटेंडेड रैम मौजूद है।
Vivo Y75 5G Camera
Vivo Y75 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस हैं। इसमें 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का तीसरा लैंस है। इसमें फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का मौजूद है।
Vivo Y75 5G Battery
Vivo Y75 में 5 हजार mAh की बैटरी दी गई है। ये 18 वाट फास्ट चार्जिंग में आती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G और 4G LTE भी है। इसके अलावा Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS और FM रेडियो भी कनेक्ट हो सकता है।
Vivo Y75 5G Price
अगर बात करें Vivo Y75 5G की कीमत की तो ये 21,990 रुपये है। इस फोन को एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। ये 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में मौजूद है। ये दो कलर वेरिएंट स्टारलाइट ब्लैक और ग्लोइंग गैलेक्सी में उपलब्ध है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS