Google पर लड़के क्या- क्या करते है Search, जान कर आप भी रह जाएंगे दंग...

Google पर लड़के क्या- क्या करते है Search, जान कर आप भी रह जाएंगे दंग...
X
आपको बता दें कि हम जो भी गूगल पर सर्च करते हैं उसकी सर्च हिस्ट्री (Google Search History) बन जाती है। गूगल सर्च हिस्ट्री (Google Search History) को लेकर ही यह अध्ययन किया गया। जिसमें ये पता चला की लड़के गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते है…

पढ़ाई से जुड़ी जानकारी हो, सेहत से जुड़ी बात हो या फिर प्यार को आगे कैसे बढ़ाएं या बात करें ब्रेकअप (Break-Up) की... तो ऐसे सवालों के जवाब के लिए लोग अक्सर Goggle के पास आते हैं। Goggle के Search Engine पर हर सेकेंड में लोग कुछ ना कुछ सर्च करते रहते हैं। इससे पहले हम आपको बता चुके हैं कि लड़कियां गूगल (Google) पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं। और आज हम बात करेंगे की लड़के गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते है ?

आपको बता दें कि हम जो भी गूगल पर सर्च करते हैं उसकी सर्च हिस्ट्री (Google Search History) बन जाती है। गूगल सर्च हिस्ट्री (Google Search History) को लेकर ही यह अध्ययन किया गया। जिसमें ये पता चला की लड़के गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करते है…

लड़के जानना चाहते है कि लड़कियों को खुश करने के क्या-क्या तरीके होते हैं, लड़कियों को इंप्रेस कैसे करें, लड़कियों को क्या पसंद है या फिर शादी के बाद लड़कियां क्या करती हैं। लड़कों में इन सवालों के जवाब जानने की उत्सुकता भी काफी देखने को मिलती है। वहीं गूगल (Google) पर लड़के जानना चाहते हैं कि चोटी बनाने या टोपी पहनने से उनके बालों पर असर पड़ता है या नहीं। बालों और दाढ़ी को लेकर औसतन पुरुषों में हर साल करीब 52 हजार लोग सर्च करते हैं।

साथ ही दाढ़ी और मूंछ को लेकर लड़कों में ज्यादा उत्सुकता होती है। वे जानना चाहते हैं कि शेविंग करने से उनकी दाढ़ी के बाल ज्यादा बढ़ते हैं या उतने ही रहते हैं। इसके अलावा उनका सवाल होता है कि दाढ़ी को घनी करने के क्या उपाय होते हैं। ऐसा हर साल करीब 68,400 लोग सर्च करते हैं। वहीं महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) होना आम बात है लेकिन लड़के सर्च करते हैं कि क्या लड़कों को ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) होता है। इसके अलावा अगर होता है तो उसके कितने प्रतिशत चांस होते हैं और ये कैसे होता है।

सवाल यहीं खत्म नहीं होते पुरुष अपनी सेक्सुअलिटी (Sexuality) को लेकर परेशान रहते हैं। हर साल करीब 68 हजार लोग कमजोर इरेक्शन नपुंसकता की निशानी है या नहीं ये सर्च करते हैं। या फिर वे खुद नपुंसक तो नहीं ये भी पुरुष सर्च करते हैं। पर बहुत से पुरुष अपनी फिटनेस को लेकर चिंतित रहते हैं। वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेना चाहिए या नहीं, कौन सा प्रोटीन अच्छा होता है, बॉडी बिल्डिंग के लिए क्या करना चाहिए, फिट रहने के लिए सरल उपाय क्या-क्या हैं, इन बातों को गूगल (Google) पर पुरुष अक्सर पूछते हैं।

Tags

Next Story