Whatsapp के ये 5 नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग से लेकर कॉलिंग यूज करने का अंदाज, जानिए लेटेस्ट अपडेट

अगर हम आपसे पूछें कि क्या आप भी व्हाट्सएप (WhatsApp) पर है? तो शायद ये एक नासमझी वाला प्रशन हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनियाभर में 95 प्रतिशत लोग आज के समय में व्हाट्सएप पर मौजूद हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना खास जानते तो नहीं है लेकिन धीरे-धीरे सीखने की कोशिश करते हैं। जबकि, व्हाट्सएप चलाने वाले जानकर यूजर्स भी इसके कई फीचर्स से अंजान रहते हैं।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि व्हाट्सएप के नए फीचर्स से ज्यादातर यूजर्स अनजान होते हैं। दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप आए-दिन कुछ न कुछ बदलाव या फीचर्स को अपडेट करता रहता है। वहीं, एक बार फिर व्हाट्सएप ने अपने नए अपडेट में कई बेहतरीन फीचर्स को पेश किया है। इन्हें जानकर आपका दिल बाग-बाग हो सकता है। आइए व्हाट्सएप के नए फीचर्स पर नजर डालते हैं...
व्हाट्सएप अपडेट के साथ यूजर्स को एक बेहतरीन फीचर भी मिला है। अब व्हाट्सएप वॉयस कॉल्स के साथ यूजर्स 32 लोगों को जोड़ सकते हैं। फिलहाल केवल 5 लोगों को व्हाट्सएप कॉल पर एड किया जा सकता है।
वॉट्सएप के जरिए अब आसानी से 2GB तक के साइज वाली फाइल्स को भेज सकते हैं। इसे यूजर्स द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।
जिस तरह से फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आप मैसेज पर इमोजी से रीऐक्ट करते हैं, ठीक वैसे ही अब व्हाट्सएप पर भी इमोजी से रीऐक्ट मैसेज पर रिएक्ट किया जा सकेगा। ये खास फीचर जल्द पेश होने वाला है।
व्हाट्सएप ग्रुप पर होने वाली किसी भी तरह की एक्टीविटी का जिम्मा ऐडमिन के सिरे आता है। ऐसे में उन ग्रुप ऐडमिन को राहत मिल सकेगी जिसमें ग्रुप के मेंबर ग्रुप में कुछ भी मैसेज सेंड कर देते हैं। व्हाट्सएप नए फीचर्स के तहत अब ग्रुप के किसी भी मेंबर के मैसेज को ग्रुप ऐडमिन्स डिलीट कर सकते हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप के नए फीचर्स के तहत यूजर्स प्लेटफॉर्म पर एक कम्यूनिटी भी बना सकेंगे। ऐसे में कई व्हाट्सएप ग्रुप्स को सम्मिलित कर एक ग्रुप बनाया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS