1 जनवरी से इन 49 स्मार्टफोन पर WhatsApp नहीं चलेगा, कहीं आपका फोन भी तो लिस्ट में नहीं

नए साल की शुरुआत के साथ ही कुछ स्मार्टफोन में इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) काम करना बंद कर देगा। व्हाट्सएप यूजर इंटरफेस को बढ़ाने और बग्स को दूर करने के लिए समय-समय पर अपडेट्स (WhatsApp updates) लाते रहता है। ऐप पर लेटेस्ट सिस्टम सॉफ़्टवेयर का सपोर्ट और अनुकुल बनाने के लिए एंड्रॉइड (Android), आईओएस (iOS) या वेब वर्जन में अपडेट जारी होते हैं। इसी वजह से WhatsApp हर साल नए अपडेट पर फोकस करने के लिए कुछ पुराने ऑपरेटिंग वर्जन को सपोर्ट करना बंद कर देता है।
31 दिसंबर 2022 से भी WhatsApp कई स्मार्टफोन (smartphones) को सपोर्ट नहीं करेगा। व्हाट्सएप ने अपने एक ब्लॉग पर लिखा कि लेटेस्ट तकनीक यूजर्स तक पहुंचाने के लिए कुछ पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम से सपोर्ट समाप्त कर दिया जाएगा। हालांकि, सपोर्ट बंद करने से पहले यूजर्स को इसकी सूचना दी जाएगी और डिवाइस को अपग्रेड करने के लिए कुछ बार याद भी दिलाया जाएगा। आपको इससे घबराने की जरूरत शायद नहीं है क्योंकि काफी पुराने स्मार्टफोन से ही सपोर्ट हटाया जा रहा है, जो अभी के समय शायद ही किसी यूजर्स के पास होगा।
गिज़चाइना की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप सभी ब्रांडों के लगभग 49 स्मार्टफ़ोन के लिए समर्थन समाप्त कर देगा। सूची में Apple, Samsung, Huawei, LG आदि के कुछ स्मार्टफोन शामिल हैं। आगे Apple और Android स्मार्टफोन की सूची दी गई है जो 1 जनवरी, 2023 से व्हाट्सएप को सपोर्ट नहीं करेंगे।
WhatsApp अब इन iPhones को नहीं करेगा सपोर्ट
Apple iPhone 5
Apple iPhone 5c
WhatsApp अब इन Android फोन को नहीं करेगा सपोर्ट
Archos 53 Platinum
Grand S Flex ZTE
Grand X Quad V987 ZTE
HTC Desire 500
Huawei Ascend D
Huawei Ascend D1
Huawei Ascend D2
Huawei Ascend G740
Huawei Ascend Mate
Huawei Ascend P1
Quad XL
Lenovo A820
LG Enact
LG Lucid 2
LG Optimus 4X HD
LG Optimus F3
LG Optimus F3Q
LG Optimus F5
LG Optimus F6
LG Optimus F7
LG Optimus L2 II
LG Optimus L3 II
LG Optimus L3 II Dual
LG Optimus L4 II
LG Optimus L4 II Dual
LG Optimus L5
LG Optimus L5 Dual
LG Optimus L5 II
LG Optimus L7
LG Optimus L7 I
LG Optimus L7 II Dual
LG Optimus Nitro HD
Memo ZTE V956
Samsung Galaxy Ace 2
Samsung Galaxy Core
Samsung Galaxy S2
Samsung Galaxy S3 mini
Samsung Galaxy Trend II
Samsung Galaxy Trend Lite
Samsung Galaxy Xcover 2
Sony Xperia Arc S
Sony Xperia miro
Sony Xperia Neo L
Wiko Cink Five
Wiko Darknight ZT
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS