World EV Day 2022: ये हैं भारत की टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर और कार, यहां चेक करें कीमत से फीचर्स तक सब कुछ

World EV Day 2022: ये हैं भारत की टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर और कार, यहां चेक करें कीमत से फीचर्स तक सब कुछ
X
आज वर्ल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल डे है। इस खास मौके पर आज हम आपके लिए भारत की 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर और कारों की लिस्ट लेकर आए हैं। आग पढ़िए विश्व ईवी डे पर हरिभूमि की खास रिपोर्ट...

Top 5 Electric Scooter and Electric Cars in India: आज पूरा विश्व इलेक्ट्रिक व्हीकल डे (world Electric Vehicle Day) मना रहा है। लगातार बढ़ते प्रदूषण और महंगाई के बीच यह दिन हर एक भारतीय नागरिक के लिए भी बेहद अहम हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल (electric vehicle) खरीदकर आप न केवल अपने लिए एक गाड़ी खरीद रहे हैं, बल्कि इस पर्यावरण को बचाने के मुहिम में भी अपना योगदान देने का काम कर रहे है। वर्ल्ड ईवी डे मौके (World EV Day) पर आज हरिभूमि (Haribhoomi) आपके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी एक खास स्टोरी लेकर आया हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको भारत की टॉप 5 इलेक्ट्रिक कार और स्कूटरों के बारे में जानकारी देंगे।

भारत की टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Top 5 Electric Scooters in India)

Okinawa Ridge Plus: ओकिनावा रिज प्लस इलेक्ट्रिक स्कूटर 0.8 kW (1 bhp) की पावर जेनरेट करने की क्षमता रखता है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद यह स्कूटर 120 किमी के रेंज तक चल सकता है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 67,052 रुपये हैं।


Hero Electric Optima CX: हीरो की यह स्कूटर जुलाई 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर रही। इसमें 0.55 kW (0.73 bhp) की पावर जेनरेट करने की क्षमता है। इसमें सिंगल और डुअल दो बैटरी सिस्टम हैं। ऑप्टिमा सीएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 62,355 रुपये रखी गई है।


Bounce Infinity E1: इस स्कूटर के मोटर से 1.5 kW (2 bhp) का पावर जेनरेट की जा सकती है। इसमें 48V39Ah की बैटरी लगी है, जिसे फुल चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। फुल चार्ज करने के बाद यह स्कूटर 85 किमी की रेंज देती है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 55,114 रुपये रखी गई है।


Ampere Zeal: यह स्कूटर 1.2 kW (1.6 bhp) पावर जेनरेट करता है। इसमें 60V/30Ah लिथियम-आयन बैटरी लगी है, जिसे फुल चार्ज करने में करीब 5 घंटे का समय लग जाता है। फुल चार्ज के बाद यह स्कूटर 75 किमी की रेंज देता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है।


Ampere Magnus Pro: इस स्कूटर में 1.2 kW (1.6 bhp) की पावर जेनरेट करने की क्षमता है। स्कूटर में 60V, 30Ah लिथियम-आयन बैटरी लगी है। 5 से 6 घंटे के भीतर यह फुल चार्ज हो जाती है, जिसके बाद 70-80 किलोमीटर की रेंज देती है। 66,053 रुपये स्कूटर की शुरुआती कीमत है।



भारत की टॉप 5 इलेक्ट्रिक कार (top 5 electric cars in india)

Tata Nexon EV MAX: टाटा कंपनी ने इस कार को कुछ ही समय पहले Max XZ+ और XZ- Lux वैरियंट के साथ लॉन्च किया। Tata Nexon EV MAX में 40.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो एक बार चार्ज करने पर 437 किमी की रेंज देती है। इस कार की एक्स शोरुम प्राइज 19.24 लाख रुपये है।


Tata Nexon EV: मेक्सन 2021 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार थी। कार के साथ 30.2kWh लीथियम-आयन बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर 312 किमी रेंज देती है। इस कार की एक्स शोरुम प्राइज 14.29 लाख रुपये है।


MG ZS EV: एमजी की इस इलेक्ट्रिक इस इलेक्ट्रिक कार में 44.5kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर 419 किमी की रेंज मिलती है। इस कार की एक्स शोरुम प्राइज 21.49 लाख रुपये है।


Tata Tigor EV: टाटा ने साल 2021 में इस कार की रिकार्ड सेल की। टेगोर ईवी कार में 26kWh लिथियम-आयन बैटरी लगी है, जो एक बार चार्ज होने के बाद 306 किमी की रेंज देती है। इस कार की एक्स शोरुम प्राइज 11.99 लाख रुपये है।


Hyundai Kona Electric: हुंडई की इस पहली मास-मार्केट EV कार के साथ 39.2kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 452 किमी की रेंज देती है। इस कार की एक्स शोरुम प्राइज 23.79 लाख रुपये है।



Tags

Next Story