सड़क से नहीं आसमान से कर सकेंगे बात, हवा में उड़ने वाली बाइक XTURISMO

सड़क से नहीं आसमान से कर सकेंगे बात, हवा में उड़ने वाली बाइक XTURISMO
X
xturismo: क्या आप भी चाहते हैं किसी पक्षी के तरह आसमान में उड़ सकें। आज हम आपके लिए ऐसी कमाल की बाइक लाए हैं, जो सड़कों पर चलने के अलावा आसमान में भी उड़ सकती है। इस बाइक के फीचर्स देख आप हैरान हो जाएंगे। देखें फीचर्स और कीमत।

Xturismo: क्या आपको उड़ना पसंद है। क्या आप भी चाहते हैं किसी पक्षी के तरह आसमान में उड़ सकें, तो उड़ने के लिए तैयार हो जाइए। दरअसल साइंस की उपलब्धि के कारण आसमान में उड़ना भी संभव हो गया है। क्या आप ये कभी सोच सकते हैं कि कोई बाइक हवा में उड़ सकती है। आपने किसी प्लेन या फिर पक्षियों को ही हवा में उड़ते देखा होगा। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे बाइक के बारे में, जोकि हवा में उड़ सकती हैं। इस बाइक को देखने के बाद आपको अपने ही आंखों पर यकीन नहीं होगा।

यहां देखें उड़ने वाली बाइक के फीचर्स

हवा में उड़ने वाली बाइक का नाम है XTURISMO, यह बाइक 40 मीनट तक हवा में उड़ने में सक्षम है। यह बाइक हवा में उड़ने वाली दुनिया की पहली बाइक है, जिसे जापान की AERWINS Technologies ने डेवलप किया है। इसने अमेरिका में अपना डेब्यू किया था। यह एक होवरबाइक है, डेट्रॉइट ऑटो शो के 2022 में इस बाइक को हवा में उड़ते देखा गया था। इसके बाद इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। यह बाइक 62 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है। आधिकारिक तौर पर इसे अक्टूबर 2021 में इसे पेश किया गया था।

कब होगी XTURISMO लॉन्च

बता दें कि हवा में उड़ने वाली बाइक XTURISMO को साल 2023 में अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी तक लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इस बाइक की कीमत 770,000 अमेरिकी डॉलर है, जोकि भारतीय करेंसी के हिसाब से 62,931,912 रुपये होते हैं। इस बाइक को पिछले 2 सालों से बनाया जा रहा है। फिलहाल ये सिंगल राइडर बाइक है। कंपनी ने इस बाइर को राइडर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया है।

ऐसे खरीदें ये बाइक

अगर आप भी इस बाइक XTURISMO को खरीदना चाहते हैं, तो इसे AERWINS Technologies के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर कर सकते हैं। यह फिलहाल लिमिटेड एडिशन में उपलब्ध है। ये बाइक तीन कलर रेड, ब्लू और ब्लैक में मिलेगी।

ये भी पढ़ें...दुनिया की पहली हवा में उड़ने वाली कार की बुकिंग शुरू, पढ़ें कीमत

Tags

Next Story