137 साल पहले बनी थी दुनिया की पहली Bike, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान

क्या आपके मन में कभी यह सवाल आता है कि दुनिया की पहली बाइक (World First Bike) कौन सी थी, यह बाइक कैसे चलती थी, इसके फीचर्स (Features) क्या-क्या थे। आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया की पहली बाइक कैसी थी। इसकी क्या खासियत थी, यह चलती कैसे थी, इसके अलावा भी बाइक के तमाम फीचर्स बताएंगे। आपको बता दें कि दुनिया की पहली बाइक आज से 137 साल पहले यानी 1885 में बनाई गई थी। इस बाइक का नाम डेमलर रीटवेगन (Daimler Reitwagen) था, जिसे GERMAN के इंजीनियर Gottlieb Daimler ने बनाया था।
डेमलर को कहा जाता है मोटरसाइकिल का पिता
बता दें कि डेमलर ने इस बाइक को विल्हेम मेबैक (Wilhelm Maybach) के साथ मिलकर बनाया था। इसी के कारण से डेमलर को मोटरसाइकिल का पिता भी कहा जाता है। इस दो पहिये बाइक की तस्वीर कई दफा सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो चुका है। यह दुनिया की पहली पेट्रोल से चलने वाली बाइक है, इससे पहले स्टीम इंजन (Steam Engine) से चलने वाली बाइक बन चुकी थी। इस बाइक में एक विशेष तरह का कंब्यूशन इंजन (Combustion Engine) लगा हुआ था। ये एक ऐसा इंजन था, जिसके अंदर पेट्रोलियम पदार्थ जलता रहता था। इस बाइक की हाई स्पीड 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी।
कैसे बनाई गई दुनिया की पहली बाइक
दुनिया की पहली बाइक डेमलर रीटवेगन को बनाने का काम साल 1884 में शुरू किया था। इस बाइक को PETROLEUM रीटवेगन के रूप में पेटेंट कराया गया था। डेमलर और उनके साथी विल्हेम मेबैक ने छोटा और हाई स्पीड इंजन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने 1883 में होरिजेंटल सिलेंडर का LAY OUT तैयार किया, जिसे लिक्विड पेट्रोलियम (Liquid Petroleum) से CHARGE किया जा रहा था। इससे इंजन को स्पीड मिलती थी। इसके बाद साल 1885 में डेमलर ने वर्टिकल सिलेंडर वर्जन (Vertical Cylinder Version) को तैयार कर लिया। इस इंजन का इस्तेमाल TWO WHEELER में किया गया और इसे ही पेट्रोलियम रीटवेगन का नाम दे दिया गया, जोकि दुनिया की पहली बाइक बन गई। हालांकि अभी तक इस बाइक की कीमत के बारे में कोई सूचना सामने नहीं आ सकी है। हालांकि बताया गया है कि आज के समय में इस बाइक की कीमत 9000 डॉलर होती, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब सात लाख रुपये होती।
ये भी पढ़ें...ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती कार, Bike की कीमत पर ले जाएं घर
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS