ये है दुनिया की 5 अजीबोगरीब बाइक, जिसे देख आप कहोगे- ये Bike है क्या

5 Weirdest Bikes: बाइक (Bike) हर किसी को पसंद होती है। ज्यादातर लोग Chill करने के लिए कार की बजाय बाइक का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि बाइक पर खुले आसमान के नीचे सैर करने का मौका मिलता है। हर किसी की कोई न कोई पसंदीदा बाइक भी जरूर होती है। आपकी भी कोई पसंदीदा बाइक होगी। कई ऐसे भी व्यक्ति हैं, जिसे काफी अजीबोगरीब बाइक (Freaky Bike) का शौक होता है। आज हम आपको 5 ऐसे ही अजीबोगरीब बाइक के बारे में बताने वाले हैं, जिसे देखकर आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि इसे बाइक क्यों कहते हैं। इन बाइकों की तस्वीर आपको हैरान कर देगी। तो चलिए दुनिया की 5 अजीबोगरीब बाइक के बारे में बताते हैं।
दुनिया की 5 अजीबोगरीब बाइक्स
Russian Custom Bike: अजीबोगरीब बाइक्स की सूची में प्रथम स्थान पर है Russian Custom Bike। इस बाइक को जो इंसान पहली बार देखेगा, उसके पास हैरान होने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होगा। आपको बता दें कि इस बाइक को किसी ऑटोमोबाइल कंपनी ने नहीं, बल्कि रसिया के क्राफ्ट्स मैन (Craftsman of Russia) ने बनाया है। इस बाइक को देखकर ऐसा लगता है, जैसे किसी मूवी का एडीटेड सीन है। इस बाइक में Harley Davidson का Suspension System इस्तेमाल किया गया है।
Spring Wheel Bike: अजीबोगरीब बाइक की सूची में दूसरे स्थान पर आता है, Spring Wheel Bike। रबर के टायर वाले बाइक तो आपने कई देखा होगा, लेकिन इस बाइक की आगे का टायर रबर का नहीं बल्कि स्प्रिंग का है। यही इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत है, इसलिए इसे Spring Wheel Bike कहते हैं। हालांकि यह बाइक बहुत अधिक स्पीड में तो नहीं चल सकती है, लेकिन एक नॉर्मल बाइक की स्पीड में जरूर चलती है।
Steampunk Scooter: इस सूची में तीसरे स्थान पर आता है Steampunk Scooter। इस कमाल के दिखने वाले स्कूटर को डच मैन Arthur Van Poppel ने बनाया है। इस स्कूटर की गोल्डन कलर इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। गोल्डन कलर का होने के कारण इसे देख ऐसा लगता है, जैसे यह स्कूटर राजा-महाराजा के जमाने का हो।
Warhorse: अजीबोगरीब बाइक की सूची में चौथे स्थान पर आता है Warhorse। बता दें कि जितना अजीब इस बाइक का नाम है, उतना ही अजीब इसका लुक भी है। यह दो टायर वाली नहीं, बल्कि एक टायर वाली (Single Tire Bike) बाइक है। इस बाइक को UK Monowheel Team ने बनाया है। इस बाइक ने एक पहिये पर चलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है, जिसमें इस बाइक ने 98 KM/H का स्पीड टारगेट Achieve किया।
Truck Trike: इस सूची में पांचवें स्थान पर है Truck Trike। यह देखने में बाइक जैसी नहीं दिखती है। इस बाइक को Walt Moss नाम के व्यक्ति ने बनाया है। इस व्यक्ति ने एक सेमी ट्रक को एक बाइक में बदल दिया। यह बाइक आगे से देखने पर एक बाइक जैसी लगती है, लेकिन पीछे से देखने पर ट्रक जैसी लगती है, इसी कारण से इसे Truck Trike कहते हैं।
ये भी पढ़ें...दुनिया की पहली हवा में उड़ने वाली कार की बुकिंग शुरू, पढ़ें कीमत
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS