नए साल से पहले Xiaomi लॉन्च कर सकता है ये 3 मॉडल, केवल 10 मिनट में होगा फुल चार्ज!

नए साल से पहले Xiaomi लॉन्च कर सकता है ये 3 मॉडल, केवल 10 मिनट में होगा फुल चार्ज!
X
Xiaomi 12 series: उम्मीद है कि साल 2021 (End Year) के अंतिम दिन में शाओमी 12 सीरीज (Xiaomi 12 series phone launch date) को पेश कर सकती है। इनमें शाओमी 12, शाओमी 12 एक्स और शाओमी 12 प्रो शामिल है। आइए आपको बताते हैं कि नए साल में शाओमी अपने किन स्मार्टफोन को पेश कर सकता है.

टेक दुनिया में कदम रखते ही शाओमी (Xiaomi) ने अपना बड़ा नाम हासिल किया है। इसके फोन और गैजेट्स (Xiaomi Smartphone and Gadgets) अपने सस्ते दाम और फीचर्स के लिए ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसा देखा गया है कि इस कंपनी के स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या पहले से अब तक काफी बढ़ गई है। शाओमी आए-दिन तरह-तरह के स्मार्टफोन (Xiaomi New Smartphone) पेश करता रहता है। वहीं, एक बार फिर नए साल (New Year 2022) से पहले शाओमी धमाल मचाने के लिए तैयार है।

लॉन्च होंगे Xiaomi के 3 नए मॉडल

उम्मीद है कि साल 2021 (End Year) के अंतिम दिन यानि 30 या 31 दिसंबर को शाओमी 12 सीरीज (Xiaomi 12 series phone launch date) को पेश कर सकती है। दिसंबर अंत में Xiaomi 12 सीरीज के तीन मॉडल को लॉन्च कर सकती है। इनमें शाओमी 12 (xiaomi 12), शाओमी 12 एक्स (xiaomi 12x ) और शाओमी 12 प्रो (xiaomi 12 pro) शामिल है। बता दें कि Xiaomi 12 Lite को साल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को कंपनी जनवरी की शुरुआत में पेश कर सकती है।

10 मिनट में फुल चार्ज हो सकेगा Xiaomi 12 Pro

Xiaomi 12 Pro के बैटरी की अगर बात करें तो हाल ही में शाओमी 12 और एक्स को 67w फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बताया गया था। वहीं, अब इसके प्रो सीरीज को लेकर भी ऐसा कहा जा रहा है कि ये फोन केवल 10 मिनट में चार्ज हो सकता है जो 120w फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

नए साल 2022 में लॉन्च होंगे xiaomi के ये फोन

आपको बता दें कि शाओमी 12 सीरीज में शाओमी अल्ट्रा भी शामिल है, जो साल 2022 के शुरुआती तिमाही में पेश हो सकता है। इसके अलावा शाओमी 12 लाइट (xiaomi 12 lite) और 12 लाइट जूम (xiaomi 12 lite zoom) भी साल 2022 के तिमाही में लॉन्च हो सकता है। xiaomi 12 lite के कैमरे की अगर बात करें इसमें मैक्रो और अल्ट्रावाइट लेंस कैमरा हो सकता है। जबकि xiaomi 12 lite zoom में टेलीफोटो स्नैपर हो सकता है।

Tags

Next Story