Yamaha R15 बेस्ड Nmax-155 स्कूटर Scooter हुआ नए रंगों में लॉन्च, जानिएं पूरी डिटेल्स

वाहन निर्माता कंपनी यामाहा (Yamaha) की कई मोटरसाइकिल और स्कूटर (Yamaha Nmax 155 Launched) को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस कंपनी के वाहनों को न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध हैं। ऑटो दुनिया में तहलका मचाने के लिए कंपनी ने अपने एक और नए स्कूटर (Yamaha New Scooter) को बाजार में उतार दिया है। फिलहाल 2022 यामाहा एनमेक्स 155 को इंडोनेशिया बाजार में लॉन्च किया गया है। हालांकि, इसके बाद अब एनमेक्स 155 स्कूटर (New Yamaha Nmax) को जल्द इंटरनेशनल बाजार में भी पेश किया जाएगा। आइए आपको YZF-R15 पर आधारित Yamaha Nmax 155 के बारे में विस्तार से बताते हैं...
Yamaha Nmax 155 Features
अगर बात करें नए Yamaha Nmax 155 स्कूटर के फीचर्स की तो इसमें पहले वाले ही फीचर्स मौजूद हैं। यामाहा का ये नया स्कूटर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ उपलब्ध है। इसमें कई कनेक्टिविटी जैसे मॉडर्न फीचर्स हैं जिसे ये स्कूटर स्पोर्ट करता है। अपने फोन को इसमें कनेक्ट कर चालक यामाहा के ऐप से अन्य फीचर्स काभी लाभ उठा सकता है। यामाहा के स्मार्टफोन एप्लिकेशन के जरिए ट्रिप डिटेल्स, नेविगेशन और मेंटेनेंस सर्विस शेड्यूल से संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है।
New Yamaha Nmax 155 Engine
नए Yamaha Nmax 155 स्कूटर में 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड का इंजन है, जोकि VVA टेक्नोलॉजी के साथ आता है। ये इंजन 15.3 बीएचपी का पावर और 13.9 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा इसमें सीवीटी गियरबॉक्स भी है। ये नया स्कूटर 12V चार्जिंग सॉकेट के साथ आता है।
Yamaha Nmax 155 कलर वेरिएंट
यामाहा Nmax 2022 को नए कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। हालांकि, पहले वाले स्कूटर की तरह ही ये नया स्कूटर भी है। इसमें कलर के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी की ओर से दो नए कलर मैट ग्रीन और मैटेलिक रेड वेरिएंट उपलब्ध किए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS