डीजल की कीमत में हुई कटौती, पेट्रोल रहा स्थिर, जानें अपने शहर का रेट

भारत में तेल के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बरकरार है। बीते 10 दिनों से बड़े शहरों और राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली है। साथ यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में तेल के भाव में भारी गिरावट हो सकती है।
ये भी पढ़ें :- खुशखबरी : दूसरे दिन भी गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के आज के भाव
तेल कंपनियों ने अतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल यानी क्रूड ऑइल के प्रति बैरल के भाव में कमी आने की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए हैं। आज देश में डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन पेट्रोल के भाव पूरी तरह से स्थिर बने हुए हैं।
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला है, वही दूसरी तरफ डीजल के भाव में 6 पैसे की गिरावट आई है। वही, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के भाव भी स्थिर बने हुए हैं और डीजल के दाम में भी 6 पैसे की कटौती हुई है।
इससे पहले रविवार को भी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 9 पैसे और डीजल की कीमतों में 15 पैसे की गिरावट हुई है। वहीं, मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे और डीजल के दाम में 16 पैसे की कटौती हुई है। चलिए जानते हैं आज के पेट्रोल और डीजल के दाम....
ये भी पढ़ें :- राज्य सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए वैट की दर पर दी गई रियायत हटाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम
ये हैं बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
City | Petrol | Diesel |
Delhi | 71.99 | 65.43 |
Mumbai | 77.65 | 68.60 |
Chennai | 74.78 | 69.13 |
Kolkata | 74.69 | 67.87 |
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS