बुरी खबर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से नहीं मिलेगी राहत, इतने रुपए महंगा हुआ तेल

बुरी खबर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से नहीं मिलेगी राहत, इतने रुपए महंगा हुआ तेल
X
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला बरकरार है। आने वाले दिनों में तेल के दामों और भी इजाफा हो सकता है और लोगों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ सकती है। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

देश की राजधानी दिल्ली में बीते रविवार से पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा हो रहा है। आज भी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है और डीजल में 5 पैसे का इजाफा हुआ है।

वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की कोई गुंजाइश नहीं है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे का इजाफा हुआ है और डीजल की कीमत में 5 पैसे का इजाफा हुआ है।

ये हैं देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम

1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.86 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 66.69 रुपए प्रति लीटर है।

2. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77.47 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 69.88 रुपए प्रति लीटर है।

3. चन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.59 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 70.50 रुपए प्रति लीटर है।

4. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 73.92 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.45 रुपए प्रति लीटर है।

5. बेंगलुरू में पेट्रोल की कीमत 74.21 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 68.86 रुपए प्रति लीटर है।

आपको बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल के दामों में वृद्धि और रुपए के मुकाबले डॉलर ऊपर होने की स्थिति को माना जा रहा है। आने वाले दिनों में देश में तेल की कीमतों में और भी वृद्धि हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story