Chandrayaan 2 ने पृथ्वी की कक्षा को किया पार, चंद्रमा की तरफ है अग्रसर

भारत अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) के महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) ने पहला पढ़ाव पार कर दिया है। चंद्रयान 2 ने पृथ्वी की कक्षा से आज बाहर निकल गया है और अब यान चांद की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इस यान को धरती की कक्षा से बाहर निकलते समय थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। वहीं, इसरो ने कहा है कि चंद्रयान 2 चांद की तरफ बढ़ रहा है और यह उपग्रह ट्रांस लूनर इंसर्शन (टीएलआई) यानी पृथ्वी की कक्षा से 2.21 बजे पार कर गया था।
इसे भी पढ़ें :- Polaris ने पुराने लूनर रोवर का बनाया प्रतिरूप, जानें इससे जुड़ी अहम बातें
इसरो ने आगे कहा है कि पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलते वक्त इस यान के इंजन को 1203 के लिए बूस्ट किया गया था। इसके बाद ही चांद्रयान 2 लूनर ट्रांसफर ट्राजेकट्री में दाखिल हुआ है। यान को बूस्ट इसलिए किया जाता है, जिससे उपग्रह तेजी से चंद्रमा की कक्षा में दाखिल हो जाए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो यह यान धरती के चारो तरफ घूमता है।
चंद्रयान 2 इसरो का अब तक का सबसे खास और महंगा मिशन है। चंद्रयान 2 चांद की सॉफ्ट सतह पर लैंड करता है, तो ऐसा करने वाला भारत दुनिया में चौथा देश बन जाएगा। सबसे पहले यह चंद्रमा पर रूस, अमेरिक और चीन ने लैंडिंग की थी। इसरो ने चंद्रयान 2 को 1,000 करोड़ की लागत के साथ बनाया है। अगर दूसरे देशों की तुलना में देखे तो यह मिशन कम लागत के साथ तैयार हुआ है।
चंद्रयान 2 को आंध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा लॉन्च पेड से 22 जुलाई को लॉन्च किया था। लेकिन इससे पहले चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग को तकनीकी खराबी के चलते रोक दिया था। वहीं, यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चंद्रयान 2 20 अगस्त तक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर सकता है।
जैसे ही चंद्रयान 2 चांद की कक्षा के पास पहुंचेगा, तो दोबारा से इसके इंजन को बूस्ट किया जाएगा। इससे यह यान कक्षा में दाखिल हो जाएगा। लेकिन चंद्रयान 2 को चांद तक पहुंचने के लिए ऐसी चार कक्षाओं को पास करना होगा। इन कक्षा की चंद्रमा से दूरी करीब 100 किलोमीटर है।
इसे भी पढ़ें :- Chandrayaan 2 : चंद्रयान-2 को लेकर आई बड़ी खबर, अब इस दिन होगा लॉन्च
चांद की सतह पर पहुंचने से पहले चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम रोवर प्रज्ञान के साथ मिलकर लैंड करेगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि चंद्रयान 2 7 सितंबर तक चांद पर लैंड हो जाएगा। आपको बता दें कि इसरो चंद्रयान 2 मिशन के तहत चांद से जुड़ी अहम जानकारी जुटाएगा। वैज्ञानिक चंद्रयान 2 से चंद्रमा की उत्पत्ति और विकास को समझने की कोशिश करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS