Chandrayaan 2 Launch : चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग पर लगा ब्रेक, जल्द होगी नई तारीख की घोषणा

स्पेस एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो (ISRO) अपने खास और अहम मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) की आज लॉन्चिंग करने जा रही थी, लेकिन किसी कारणवश इस कार्यक्रम को रोक दिया गया है। वहीं, इसके प्रक्षेपण नहीं किया जाएगा और वैज्ञानिक इसके पीछे तकनीकी कारण बता रहे हैं।
इसरो के वैज्ञानिकों ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा है कि तकनीकी कारणों के चलते मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) को स्थगित किया है। हम जल्द ही मिशन की नई तारीख को ऐलान करेंगे।
वहीं, चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग से पहले लोगों से लेकर वैज्ञानिकों में भी उत्साह देखने को मिला था। मिशन चंद्रयान 2 को रविवार और सोमवार के बीच 2.51 मिनट पर लॉन्च किया जाना था।
भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 2 के लॉन्च से पहले श्रीहरिकोटा में मिशन चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग को लेकर सारी तैयारी कर ली थी, लेकिन प्रक्षेपण के सिर्फ 1 घंटे पहले ही इसको रोक दिया गया है।
जल्द तारीख का होगा ऐलान
भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो के मुताबिक, चंद्रयान 2 मिशन को बंद नहीं किया गया है, बल्कि इसको तकनीकी खराबी के चलते कुछ समय के लिए रोक दिया है। वहीं, इसको जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और इसके लिए नई तारीख की घोषणा की जाएगी।
भारत विश्व का चौथा ऐसा देश होगा, जो चंद्र पर अपनी मौजूदगी जाहिर करेगा। वहीं, देश के लिए एक अहम और खास उपलब्धि होगी। चंद्रयान 2 सितंबर 6 या 7 को ही चांद की सतह पर उतरेगा और जरूरी जानकारी जुटाएगा।
आपको बता दें कि मिशन चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) भारत का पहला ऐसा मिशन है, जिसमें यान चांद की दक्षिणी इलाके पर उतरेगा। अब किसी भी देश ने चांद के इस हिस्से पर अपना यान नहीं उतारा है। वहीं, चंद्र का यह हिस्सा अंधकार से भरा है। इससे पहले इसरो ने 2008 में चंद्रयान 1 को लॉन्च किया था। चंद्रयान 2 जीएसएलवी 2 की मदद से प्रक्षेपण होगा और इसे चांद की ऑर्बिट तक ले जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS