Chandrayaan-2 Live Stream: चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू, ऐसे देखें लाइव इवेंट

Chandrayaan-2 Live Stream: चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू, ऐसे देखें लाइव इवेंट
X
इसरो आज चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) को दोपहर 2.43 बजे लॉन्च करने वाला है। साथ ही चंद्रयान-2 के लॉन्चिंग व्हीकल जीएसएलवी एमके III (GSLV MK-III) में ईंधन भर दिया है। आप हमारी वेबसाइट हरिभूमि पर चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के इवेंट को लाइव देख सकते हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो (ISRO) अपने खास और महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) को लॉन्च करने वाला है। चंद्रयान-2 आज 2.43 बजे लॉन्च हो जाएगा और यह यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर लैंड करेगा। वहीं, यह चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) चांद पर जाकर अहम जानकारी हासिल करेगा।

इससे पहले इसरो चंद्रयान-2 को 15 जुलाई 2019 को लॉन्च करने वाला था, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते इस लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया गया था। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो चंद्रयान-2 को जीएसएलवी एमके III लॉन्चिंग व्हीकल से लॉन्च किया जाएगा। इस यान को श्रीहरीकोटा सतीश धवन स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। वहीं, अब लॉन्च में लगभग पांच घंटे रह गए है।

इसरो के वैज्ञानिकों ने लॉन्चिंग व्हीकल जीएसएलवी एम1 रॉकेट में तरल कोर चरण (L110) का UH25 ईंधन भर दिया है।

चंद्रयान-2 के लाइव इवेंट ऐसे देखें लाइव (Chandrayaan 2 Live Event)

अगर आप भी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, तो आप सीधा दूरदर्शन के लाइव यूट्यूब चैनल पर इसका प्रसारण देख सकते हैं। वही दूसरी तरफ आप हमारी वेबसाइट हरिभूमि पर भी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग इवेंट को देख सकते हैं और हम आपके लिए इस मिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अपडेट करते रहेंगे।

बता दें कि चंद्रयान-2 अपने साथ ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर को चंद्रमा पर लेकर जाएगा। वहीं, लैंडर का नाम विक्रम है, रोवर का नाम प्रज्ञान है। इसरो ने रोवार प्रज्ञान को लैंडर विक्रम के अंदर स्थापित किया है और यह लैंडर के लैंड होते ही अपना काम करना शुरू कर देगा। इससे पहले इसरो ने वर्ष 2008 में चंद्रयान-1 को लॉन्च किया था और इस यान ने चांद से जुड़ी खास अहम जानकारी हासिल की थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story