Chandrayaan 2 : चंद्रयान-2 को लेकर आई बड़ी खबर, अब इस दिन होगा लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो (ISRO) अपने सबसे खास मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) को 22 जुलाई 2019 को लॉन्च करने वाला है। चंद्रयान 2 पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर लैंड करेगा और सतह की जानकारी इकट्ठा करेगा।
इसरो चंद्रयान-2 को 22 जुलाई दोपहर 2.43 बजे लॉन्च करेगा। इसरो चंद्रयान-2 को जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल यानी जीएसएलवी (GSLV) एमके-III रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजेगा।
इससे पहले चंद्रयान-2 को 15 जुलाई 2019 के दिन लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते इसकी उड़ान को रद्द कर दिया गया था। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चंद्रयान-2 6 से लेकर 7 सितंबर तक चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंड करेगा।
Indian Space Research Organisation (ISRO): Chandrayaan-2 launch, which was called off due to a technical snag on July 15, 2019, is now rescheduled at 2:43 pm IST on July 22, 2019. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/zy62eISQQA
— ANI (@ANI) July 18, 2019
आपको बता दें कि इससे पहले साल 2008 में इसरो ने चंद्रयान-1 को लॉन्च किया था, लेकिन तब इसको साउथ पोल पर नहीं लैंड करवाया गया था। चांद का दक्षिण पूर्व क्षेत्र पूरे अंधकार में डूबा हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS