Chandrayaan-2 Mission : चांद पर भी छाएगा तिरंगे का रंग, इस दिन लॉन्च होगा चंद्रयान 2 मिशन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो चंद्रयान 2 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो चंद्रयान 2 को जुलाई के महीने के महीने में लॉन्च कर सकती है। साथ ही इसरो ने चंद्रयान 2 को 9 जुलाई 2019 से लेकर 16 जुलाई 2019 के बीच लॉन्च किया जाएगा।
इससे पहले इसरो ने चंद्रयान 1 को 22 अक्टूबर 2008 में लॉन्च किया था और यह मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया था। इतना ही नहीं इसरो ने चंद्रयान 2 के चांद पर 6 सितंबर 2019 के दिन उतरने की संभावना भी जताई है। साथ ही चंद्रयान 2 अपने साथ चांद पर तीन मॉड्यूल लेकर जाएगा, जिनका नाम ऑर्बिटर, लैंडर यानि विक्रम और रोवर यानि प्रज्ञान है। अगर चंद्रयान 2 सफलतापूर्वक चांद पर उतर जाता है, तो यह मिशन भारत का दूसरा कामयाब मिशन होगा।
GSLV MK-III लॉन्चिंग वाहन की मदद से चंद्रयान 2 के साथ विक्रम और प्रज्ञान मॉड्यूल चांद पर भेजा जाएगा। साथ ही रोवर यानि प्रज्ञान को लैंडर यानि विक्रम के भीतर लगाया जाएगा। वहीं, इसरो ने जानकारी दी है कि चंद्रयान 2 धरती से चांद की दूरी 45 से 50 दिन के अंदर पूरी करेगा।
जैसे की चंद्रयान 2 चांद की लूनर ऑर्बिट में पहुंचेगा, तो लैंडर यानि विक्रम रोवर यानि प्रज्ञान से अलग हो जाएगा। रोवर चांद की अंधेरे वाली जगह पर उतरेगा, जो कि साउथ पोल में स्थित है।
अब तक चीन ही एक ऐसा देश है, जिसने चांद की साउथ पोल में स्थित अंधेरे वाली जगह को उजागर किया है। अगर भारत इस मिशन को पूरा करता है, तो ऐसा करने वाला भारत दूसरा देश बन जाएगा। इसरो का मिशन चंद्रयान 2 अगर सफलतापूर्वक पूरा हो जाता है, तो भारत यूएस, रूस, चीन और इज़राइल के बाद पांचवा चांद पर उतरने वाला देश बन जाएगा।
बता दें कि इसरो ने चंद्रयान 2 से पहले चंद्रयान 1 को 22 अक्टूबर 2008 को लॉन्च किया था और स्पेसक्राफ्ट को पूरे दो साल तक इस्तेमाल किया गया था। वहीं, चंद्रयान 1 ने चांद की करीब 100 से ज्यादा तस्वीरें ली थी और इसरो ने 95 प्रतिशत तक अपना मिशन पूरा किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS