चंद्रयान 2 मिशन क्या है ? चंद्रयान 2 ऑर्बिटर, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की पूरी जानकारी

चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) भारत के महत्वकांशी मिशन है। इस मिशन के जरिए भारतीय वैज्ञानिक चांद की सतह पर जरूरी कणों के साथ पानी की खोज करेंगे। चंद्रयान 2 में विक्रम लैंडर (Vikram Lander) और प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) जुड़े हैं और दोनों उपकरण खास तकनीक से लैस हैं। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद की सतह पर आज सॉफ्ट लैंड करेंगे। इसके साथ ही प्रज्ञान रोवर इन-सीटू पेलोड का प्रयोगों का संचालन करेगा। हम आपको चंद्रयान 2 के अहम अंग विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की जानकारी देने जा रहे हैं।
ये हैं चंद्रयान 2 के महत्वपूर्ण अंग विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की जानकारी
चंद्रयान 2 ऑर्बिटर (Chandrayaan 2 Orbiter)
चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क और विक्रम लैंडर के साथ कनेक्ट रहेगा और जरूरी जानकारी सांझा भी करेगा। इस ऑर्बिटर का वजन 2,379 किलोग्राम है। इसके साथ ही यह गैजेट 1,000 वॉट की इलेक्ट्रिक पावर जनरेट करता है।
विक्रम लैंडर (Chandrayaan 2 Vikram Lander)
इसरो ने इस लैंडर का नाम भारत के मश्हूर वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा है। विक्रम आसानी से रोवर और ऑर्बिटर से कम्यूनिकेट कर सकेगा। इस डिवाइस को खास लूनर डे के लिए बनाया गया है। इसका वजन 1,471 किलोग्राम है। इसके साथ ही विक्रम लैंडर 650 वॉट की इलेक्ट्रिक पावर जनरेट करता है।
प्रज्ञान रोवर (Chandrayaan 2 Pragyan Rover)
चंद्रयान 2 का महत्वपूर्ण अंग प्रज्ञान रोवर 6 व्हील रोबोटिक व्हीकल है। रोवर आसानी से 500 एम (500M ½-a-km) किलोमीटर तक सफर कर सकता है। प्रज्ञान रोवर की बैटरी सूर्य की उर्जा से चार्ज होगी। इस डिवाइस का वजन 27 किलोग्राम है। वहीं, रोवर 50 वॉट की इलेक्ट्रिक पावर जनरेट करता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS