लॉकडाउन के बीच दुनिया में गूगल पर इन चीजों को सर्च कर रहे लोग, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

लॉकडाउन के बीच दुनिया में गूगल पर इन चीजों को सर्च कर रहे लोग, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
X
दुनिया के ज्यादातर देशों में लगा हुआ है (Lockdown) लॉकडाउन। इसबीच इंटरनेट पर सर्च किये जा रहे कपड़े धोने और नाखून संवारने के तरीके, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन (Lockdown) लगा हुआ है। दुनिया में करीब 2.5 अरब से ज्यादा आबादी वायरस से बचने के लिए घरों में कैद है। इसबीच लोग इंटरनेट (Internet Using) का भी काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें कुछ लोग (Work From Home) इंटरनेट पर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो कुछ बस इस के जरिये समय बीता रहे हैं। इसी बीच Glimpse Report (ग्लोबल ट्रेंड) की रिपोर्ट के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि घर में बैठे लोग दुनिया में इंटरनेट पर क्या खोज रहे हैं। इनमें कई ऐसी चीजें सर्च की जा रही हैं। जिन्हें जानकर आपकी हंसी भी छूट जाएगी। दरअसल रिपोर्ट के अनुसार, लॉकडाउन (Lockdown) के बीच घरों बैठे लोग कपड़े धोने से लेकर नाखून साफ करने की तरीके भी देख रहे हैं।


रिपोर्ट में इन चीजों की सर्चिंग में हुआ तेजी से इजाफा

Glimpse की रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट पर नाखूनों का संवारने वाली वीडियो (Nails Cleaning Video) देखी जा रही है। दुनिया भर में इसकी सर्चिंग और देखने वालों में करीब 431 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं कपड़े धोने (Cloth washing tips) तरीको की तलाश करने वालों की संख्या भी कम नहीं है। इनमें भी भारी इजाफा हुआ है। इसके साथ ही लॉकडाउन (Lockdown) के बीच लोग दिन के हिसाब से बढ़ने वाले अपने बालों से परेशान हो गये है। और अब इंटरनेट पर (Hair Cutting Video) बाल काटने की वीडियो देखी जा रही है। इसमें दुनिया भर में बाल काटने की वीडियो देखने वालों में 776 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उधर लॉकडाउन के बीच टिकटॉक भी खूब देखी जा रही है। इन दिनों इंटरनेट पर (TikTok Lights) टिकटॉक लाइट्स खोजने वालों की संख्या में 531 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही घर बैठे लोग पेटिंग भी कर रहे है। इनकी संख्या में भी इजाफा हुआ है। इसका अंदाजा इंटरनेट पर पेंट ब्रश सीखने वालों की संख्या में 97% की बढ़ोतरी से लगाया जा सकता है। साथ ही लोग फिटनेस पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसकी वजह इंटरनेट पर डम्बल्स करने वालों की संख्या में 524% से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

आइसोलेशन के साथ सिगरेट डिलीवरी की खोज भी बढ़ी

वहीं लोग कोरोना से अपनी सुरक्षा के लिए इंटरनेट पर आइसोलेशन गाउन (Isolation) कहा मिलता है। कितने का मिलता हे। कितने की डिलीवरी है। इस संबंध में इंटरनेट पर काफी सर्च कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इनको खोजने वालों की संख्या में सबसे ज्यादा 957% का इजाफा हुआ है। वहीं भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लॉकडाउन के बीच लोग सिगरेट की होल डिलीवरी भी खोज रहे हैं। जिसमें 507% की बढ़ोत्तरी देखी गई है।

Tags

Next Story