फेसबुक सीईओ मार्क जु़करबर्ग का ऑडियो क्लिप लीक, जानिए क्या कहा

अमेरिकी वेबसाइट 'द वर्ज' के अनुसार, फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जु़करबर्ग का एक कथित ऑडियो क्लिप लीक हुआ है। द वर्ज के मुताबिक, यह ऑडियो क्लिप 2 घंटे की है, ये एक मीटिंग की क्लीप है जहां Question और Answer का सेशन चल रहा है। यह Q&A सेशन मार्क जुकरबर्ग और फेसबुक के कर्मचारियों के बीच का है। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस Q&A सेशन में जु़करबर्ग अपनी कंपनी के इंप्लॉइज से प्रतिद्वंदी, क्रिटिक्स और अमेरिकी सरकार के खिलाफ एकजुट होने की बात कर रहे हैं।
ऑडियो क्लिप में एक स्थान पर मार्क जुकरबर्ग को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का मजाक उड़ाते हुए सुना गया। उन्होंने कहा कि 'ट्विटर की जितना रेवेन्यू है , उससे कहीं ज्यादा खर्च फेसबुक सिक्योरिटी को लेकर करता है। इसके अलावा उन्हें यह भी कहते सुना गया कि दुनिया के सभी देश में वह सुनवाई के लिए नहीं जाना चाहते हैं।'
आपको बता दें कि कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक के बाद मार्क जुकरबर्ग को यूरोपियन युनियन में सुनवाई के लिए जाना पड़ा था। फेसबुक के ऊपर लगातार प्राइवेसी को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं और हाल ही में फेडरल ट्रेड कमीशन ने फेसबुक पर 5 बिलियन डॉलर की पेनल्टी भी लगाई है। बताया जा रहा है कि फाइन की वजह यूजर डेटा का गलत तरीके से उपयोग करना और यूजर्स को अंधेरे में रखना है।
कुछ दिन पहले ही अमेरिकी सीनेटर Josh Hawley ने फेसबुक से कहा था कि कंपनी को प्राइवेसी से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करने के लिए सख्त कदम उठाने होगें। उन्होंने यह भी कहा था कि फेसबुक को कई टुकड़ों में बांटा जाना चाहिए। उन्होंने मार्क जुकरबर्ग से इस सिलसिले में मुलाकात भी की थी और उन्हें सलाह दी थी कि वो इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप को बेच दें। इतना ही नहीं उन्होंने जुकरबर्ग से यह भी कहा था कि सेंसरशिप को लेकर इंडिपेंडेट थर्ड पार्टी ऑडिट कराएं। इतना सब कुछ सुनने के बाद भी मार्क जुकरबर्ग ने इसके लिए साफ मना कर दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS