सबसे ज्यादा समय यहां बिताते हैं भारत के 50 फीसदी युवा, आप भी जानें

आज देश की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपना समय बिता रही है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है, जो लोगों को आपस में जोड़े रहता है। कल फेसबुक ने अपने 16 वर्ष पूरे कर लिए हैं। जब फेसबुक लॉन्च हुआ था, तब से अब तक इसके फीचर में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। हम आपको आज फेसबुक के बारे में कुछ रोचक जानकारी देने जा रहे हैं। जो शायद आप ना जानते हो।
-क्या कभी आपने सोचा है कि फेसबुक का रंग क्यों है नीला क्यों है। फेसबुक का रंग नीला इसलिए रखा गया है क्योंकि सीईओ मार्क जुकरबर्ग को कलर ब्लाइंडनेस है। वह केवल नीला रंग ही ठीक से देख पाते हैं।
- इसके अलावा फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के अकाउंट को कोई भी ब्लॉक नहीं कर जा सकता है।
-2004 में इस प्लेटफॉर्म को 'द फेसबुक' के नाम से पेश किया गया था। उस दौरान लोगों को इस प्लेटफॉर्म पर दोस्त बनाने से लेकर फोटो और वीडियो पोस्ट करने तक की सुविधा मिलती थी।
- रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के प्लेटफॉर्म पर हर 15 मिनट में 4.8 करोड़ से ज्यादा पोस्ट, 10 मिनट में एक लाख से ज्यादा फ्रेंड रिक्वेस्ट, एक मिनट में पांच लाख से ज्यादा लाइक और एक दिन करीब 3.5 करोड़ तस्वीरें पोस्ट की जाती हैं। इतना ही नहीं इस समय फेसबुक के साथ करीब 250 करोड़ यूजर्स जुड़े हैं। फेसबुक के सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में हैं।
- 2019 में भारत ने फेसबुक यूजर्स के मामले में अमेरिका को मात दी थी। उस समय भारत में फेसबुक के यूजर्स करीब 26 करोड़ थे। इतना ही नहीं इस समय भारत में 50 फीसदी फेसबुक यूजर्स की उम्र 25 वर्ष से कम हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS