Facebook Page Transparency : फेसबुक ने पेज की ट्रांसपेरेंसी में किया ये महत्वपूर्ण बदलाव, खुल सकती है आपकी पोल

Facebook Page Transparency : फेसबुक पर पेज का मतलब तो आप सब बखूबी समझते हैं। कौन सा पेज किसका है, यह भी आपको दिख ही जाता है। कई बडी हस्तियों के आज के समय में फेसबुक पेज चल रहे है। जिनको हजारों की संख्या में लोग देखते है।
फेसबुक (facebook) की भाषा में बात की जाए तो इन्हे फॉलोअर्स कहा जाता है। फेसबुक पेज पर हस्तियां फोटो, वीडियो, वर्तमान शहर और गृहनगर या कोई नया समाचार अपने फॉलोअर्स के साथ साझा करती हैं।
फेसबुक ने अब पेज की पारदर्शिता बढ़ाने की ओर कदम बढाया है। अब आप किसी के भी पेज पर जाकर यह जान सकते है कि यह पेज कौन चला रहा है।
इन आसान स्टेप्स से देखे फेसबुक पेज की ट्रांसपेरेंसी
-पहले किसी भी पेज की टाइमलाइन पर जाएं। किसी पेज का नाम टाइप करके।
-ऐसा करने से उस व्यक्ति का पेज ओपन हो जाएगा।
- पेज पर जाकर स्क्रॉल करें। दायीं तरफ नीचे आपको फेसबुक पेज ट्रांसपेरेंसी का विकल्प दिखाई देगा।
-पेज ट्रांसपेरेंसी का विकल्प चुनें।
-उसके बाद सी मोर पर जाकर आपको क्ल्कि करना है।
-उसके बाद आपके सामने कई विकल्प आएगे, आपको people who manage this page पर क्ल्कि करना है। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि कितने और कौन लोग इस पेज का संचालन कर रहे है। इसके साथ ही अन्य जानकारियां भी आप इसी पेज से ले सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS