खुशखबरी : सोना हुआ सस्ता, चांदी भी टूटी - जानें आज के रेट

आभूषण कारोबारियों की नीरस मांग के चलते दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 135 रुपए घटकर 33,260 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठाव के चलते चांदी का भाव भी 100 रुपए के नुकसान के साथ 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता फिर बहाल होने की संभावनाओं से वैश्विक स्तर पर वित्तीय बाजार की धारणा में सुधार आया। इस स्थिति में निवेशकों ने निवेश के सुरक्षित विकल्प के बतौर सराफा बाजार को नजरअंदाज कर दिया और शेयरों में खरीद बढ़ा दी। इससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट रही।
हालांकि, वैश्विक रुख को नजरअंदाज करते हुए भारतीय शेयरों में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव मामूली अधिक यानी 1,299.40 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी 14.92 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
दिल्ली सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 135-135 रुपए घटकर क्रमश: 33,260 रुपए और 33,090 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। मंगलवार को हालांकि सोने में 377 रुपए की तेजी आई थी।
चांदी घटकर 38,200 रु. किलो
इस बीच चांदी हाजिर की कीमत 100 रुपए की गिरावट के साथ 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी का भाव 47 रुपए घटकर 37,510 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। चांदी सिक्का लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS