Google Doodle : चांद पर पहले कदम के पूरे हुए 50 साल, Apollo 11 मिशन को किया समर्पित

जब से विज्ञान ने विकास किया है, तब से इंसानों ने तरक्की की है। वैसे तो दुनिया के इतिहास में इंसानों ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिए हैं। इस कड़ी में इंसान ने पहली बार चांद पर कदम रखा था और इस घटना को 50 साल पूरे हो चुके हैं।
50 वर्ष पहले अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने अपोलो 11 मून मिशन को लॉन्च किया था। अपोलो 11 मिशन की एनवरसरी पर दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपना खास डूडल बनाया है।
गूगल (Google) ने अपने डूडल में एक बटन दिया है, जिसको दबाने से अपोलो 11 मिशन के सफर एक वीडियो के जरिए दिखाया है। इस वीडियो में अपोलो 11 मिशन (Apollo 11 Mission) से जुड़ी सभी जानकारी को दिखाया है और इसमें अपोलो 11 के पायलट माइकल कोलिन्स ने अवाज दी है।
नासा ने नील आर्मस्ट्रांग के साथ बज एल्ड्रिन को अपोलो 11 मिशन पर भेजा था और उन्होंने चांद की सतह पर अपना पहला कदम रखा था। इस मिशन को सफल करने में नील आर्मस्ट्रांग के साथ हजारों वैज्ञानिकों ने मेहनत की थी।
1960 के दशक में अमेरिका एक ऐसा देश था, जिसने चांद पर पहली बार किसी इंसान को भेजा था और यह उपलब्धि अमेरिका ने जॉन एफ कैनेडी के समय पूरी की थी। अगर अंतरिक्ष विज्ञान की द्दष्टिकोण से देखें तो यह घटना बहुत बड़ी है।
गूगल ने अपने डूडल के साथ एक वीडियो पेश की है, जिसमें कोलिन्स की आवाज में अपोलो 11 मिशन से जुड़ी जानकारी दी है। अपोलो का सफर 16 जुलाई 1969 को शुरू हुआ था और आज इसको पूरे 50 साल हो गए हैं। इस मिशन को नेडी स्पेस सेंटर के केप कनावेरल, फ्लोरिडा स्थित पैड से लॉन्च किया गया था।
आपको बता दें कि नासा ने अपोलो 11 मिशन में कमांड मॉड्यूल कोलिंस ने चांद से करीब 60 मील दूर कक्षा में स्थापित किया है। वहीं, इस मिशन से जुड़े नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार 50 साल पहले चंद्रमा की सतह पर कदम रखा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS