Google ने Fifa Women World Cup 2019 की शुरुआत पर बनाया डूडल, जानें इसके बारे में

Google ने Fifa Women World Cup 2019 की शुरुआत पर बनाया डूडल, जानें इसके बारे में
X
फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता फीफा महिला वर्ल्ड 2019 (Fifa Women World Cup 2019) कप का आगाज़ होने वाला है, जिसपर दिग्गज सर्च इंजन कंपनी Google ने अपना खास डूडल बनाया है। फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट महिला फीफा वर्ल्ड कप फ्रांस के राजधानी पेरिस में शुरू होने वाली है।

गूगल के खास डूडल में देखें तो इसमें महिलाएं फुटबॉल खेल रही हैं और बैकग्राउंड में फुटबॉल पिच के रंग का गूगल लिखा हुआ दिख रहा है। गूगल ने अपने डूडल से विभिन्न देशों में रहने वाली महिलाओं को समर्पित किया है।

विश्व का सबसे बड़ा टूर्नामेंट महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप एक महीने तक चलेगा और इसमें 24 देशों की टीम भाग लेंगी। वहीं, पेरिस महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप 2019 की मेजबानी कर रहा है और यह प्रतियोगिता जीतने वाली टीम को कुल 24 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन का कार्यक्रर्म एक दिन पहले यानि कल हो चुका है। महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप 2019 के पहला मैच फ्रांस और साउथ कोरिया के बीच खेला जाएगा।

महिला विश्व कप का इतिहास

महिला विश्व कप की शुरुआत सन 1991 में हुई थी और इस प्रतियोगिता का हर चार बाद आयोजन किया जाता है। वर्ष 2015 में यूएस ने जापान को हराकर इस प्रतियोगिता को जीता था और यूएस को एक बार फिर से महिला वर्ल्ड कप का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। यूएस ने 2015, 1991 और 1999 महिला विश्व कप जीता है।

हम आपको विश्व कप से जुड़ी जानकारी देने जा रहे है, जिसका आपको भी ज्ञान नहीं होगा। विश्व कप के आयोजन के साथ शुभंकर और मस्कट जुड़े होते हैं। इस बार महिला वर्ल्ड का शुभंकर मुर्गी के बच्चे को बनाया गया है।

शुभंकर लोगों को जिन्दगी और फुटबॉल दोनों के जुनून के मेहत्व को दिखाता है।

आपको बता दें कि एटी को फुटिक्स की बेटी कहा जाता है, जिसको बीते साल फीफा पुरुष विश्व कप का शुभंकर बनाया था। आप भी महिला फुटबॉल विश्व कप को सभी टीवी चैनल पर देख सकते हैं और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story